यात्रा

बस वोटर आईडी दिखाकर घूम आएं इस देश, पूरा होगा विदेश घूमने का सपना

Bhutan Travel Tips: अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन वीजा की वजह से अपना प्लान टाल रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। हम आपको बताएंगे ऐसे देश के बारे में जहां भारतीय नागरिक वोटर आईडी दिखाकर ही एंट्री कर सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इस देश की यात्रा बेहद सस्ती भी होती है।

Bhutan Travel Tips

Bhutan Travel Tips

Bhutan Travel For Indians: कम बजट में विदेश ट्रिप प्लान करने के साथ ही अगर वीजा की झंझट भी ना हो तो शायद ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को राहत मिल सकती है। इसी कड़ी में हम लेकर आए हैं भूटान ट्रिप से जुड़ी अहम जानकारी जहां भारतीय नागरिक सिर्फ वोटर आईडी दिखाकर एंट्री कर सकते हैं। यह भारत और भूटान के बीच के विशेष रिश्तों की वजह से संभव हो पाया है। भारतीय नागरिकों को भूटान जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन पहचान पत्र जरूरी है। इसके अलावा आपके पास भारतीय पासपोर्ट (कम से कम 6 महीने वैधता के साथ) होना चाहिए।

Within 100 Kms: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस

बजट ट्रैवल प्लान (5 दिन / 4 रातें): पहले दिन- बस या शेयर टैक्सी से जयगांव पहुंचें, बॉर्डर क्रॉस करें और एंट्री परमिट लें, बजट होटल में रात फुंटशोलिंग में ही बिताएं। दूसरे और तीसरे दिन- फुंटशोलिंग से भूटान की राजधानी थिम्पू को एक्सप्लोर करें। मेमोरियल चोर्टेन, बुद्ध प्वाइंट, ताशिचो द्जोंग, लोक विरासत संग्रहालय जाएं। चौथे दिन- थिम्पू से पारो जाएं और यहां के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करें। पांचवा दिन वापसी का रखें पारो से फुंटशोलिंग और फिर भारत वापस आएं।

कुल अनुमानित खर्च: अगर आप बजट में प्लानिंग करते हैं तो 4-5 की भूटान ट्रिप आपको लगभग 10 से 13 हजार तक में पड़ जाएगी। यात्रा (बस/शेयर टैक्सी)- ₹3000–₹4000, होटल- ₹4000–₹6000, खाने-पीने में ₹2000, एंट्री फीस और अन्य- ₹1000 का खर्चा।

भूटान ट्रैवल चेकलिस्ट: जरूरी दस्तावेज- वोटर आईडी कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड), होटल बुकिंग का प्रिंट (अगर पूछा जाए), रिटर्न टिकट (फ्लाइट या बस – कभी-कभी परमिट में मदद करता है)।

लेटेस्ट न्यूज

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा Author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article