यात्रा

शांति और खूबसूरती का संगम, भूटान के पारो, थिम्पू और पुनाखा की यात्रा

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के शानदार टूर पैकेज के तहत आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 7 दिन की ये मजेदार ट्रिप होने वाली है जिसे मुख्य रूप से परिवार के साथ घूमने के लिए ही डिजाइन किया गया है।

Image

थिम्पू और पुनाखा की यात्रा

IRCTC Package 2026: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'BLISSFUL BHUTAN' नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। भूटान को अक्सर लैंड ऑफ थंडर ड्रैगन यानी गरजते ड्रैगन की धरती कहा जाता है। यह छोटा सा हिमालयी देश अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आसानी से मंत्रमुग्ध कर देता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरियाली से भरी घाटियां और बहती नदियां यहां की पहचान हैं। भूटान की खास बात यह है कि यहां के लोग प्रकृति, धर्म और खुशहाल जीवन को बहुत महत्व देते हैं। यही वजह है कि यहां आने वाले लोगों को एक अलग तरह की शांति और सुकून महसूस होता है।

इस यात्रा में आपको खूबसूरत पहाड़, प्राचीन मठ, मंदिर, बाजार और संस्कृति से जुड़ी कई खास जगहें देखने का मौका मिलेगा। 14 अप्रैल 2026 को यात्रा की शुरुआत इंदौर से रात 9:20 बजे की फ्लाइट से होगी जो आपको कोलकाता लेकर जाएगी। कोलकाता पहुंचने के बाद होटल में ठहराव होगा।

अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेकआउट करके कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना होगें। यहां से दोपहर 1:20 बजे की फ्लाइट लेकर भूटान के पारो पहुंचेंगे। जहां करीब 3 बजे आगमन होगा। एयरपोर्ट पर स्थानीय प्रतिनिधि आपका स्वागत करेगा। इसके बाद सड़क मार्ग से थिम्फू की ओर आगे बढ़ेंगे। रास्ते में पहाड़ों और बहती नदियों के बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं।

अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद थिम्फू शहर की सैर शुरू होगी। यहां सबसे पहले सिमटोखा जोंग देखा जाएगा जो 1627 में बनाया गया एक ऐतिहासिक मठ है। इसके बाद मेमोरियल चोर्टेन जो थिम्फू का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है वहां जाना है। फिर कुएंसेल फोडरांग में देश की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा देखने का मौका मिलेगी जहां से पूरी घाटी का शानदार दृश्य भी दिखाई देता है। आगे की यात्रा भी आपकी बेहद शानदार रहने वाली है।

इस पैकेज का कोड WBO050 है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 90700 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 88700 और 88400 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 66100 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 9321901832, 8287931724 पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article