Top Ten Bowler In 21st Century: इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर और पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 21वीं सदी के टॉप-10 गेंदबाजों के नाम बताए हैं। हैरानी की बात यह है कि दोनों ने क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज स्पिन के जादूगर मुथैया मुरलीधरन और ग्लेन मैकग्राथ को जसप्रीत बुमराह के नीचे रखा है। बटलर और ब्रॉड ने 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट पर बात करते हुए टॉप-10 गेंदबाजों के नाम बताए हैं।
छठे नंबर पर मुथैया मुरलीधरन
बटलर और ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले मुरलीधरन (1,347) को छठे नंबर पर रखा है। मुरलीधर अपने 20 साल के करियर में वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन बार विश्व कप जीत चुके और वनडे वर्ल्ड कप के सबसे सफल बल्लेबाज मैकग्राथ चौथे स्थान पर हैं। वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 71 विकेट मैकग्राथ ने झटके हैं। मैकग्राथ ने 376 मैचों में 949 विकेट लिए हैं और वे सबसे अधिक विकेट लेने वाले लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।
नंबर वन पर हैं शेन वॉर्न
बटलर और ब्रॉड ने नंबर वन पर शेन वॉर्न को रखा है। 1,001 विकेट और एक विश्व कप खिताब जीतने वाले वॉर्न, मुरली के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 से ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। वार्न सर्वकालिक दूसरे सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। नंबर दो पर 991 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन हैं।
भारत का केवल एक गेंदबाज
इस लिस्ट में केवल एक भारतीय गेंदबाज को शामिल किया गया है। वह आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने 243 मैचों में 511 विकेट लिए झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 18 बार फाइफर लिया है। भारत के सफल गेंदबाजों की बात करें तो फिलहाल वह 8वें पोजीशन पर हैं। उन्होंने भारत के साथ दो टी20 विश्व कप खिताब जीते हैं। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में तो वह 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी रहे थे।
5वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया कप्तान कमिंस
ऑस्ट्रेलिया को 2023 वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशि दिलाने वाले कमिंस 535 अंतरराष्ट्रीय विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। उनके बाद मुरलीधरन का नंबर आता है। सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर क्रमशः दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन (699 विकेट), कगिसो रबाडा (631 विकेट) और शॉन पोलॉक (823 विकेट) हैं। दसवां स्थान ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं।
21वीं सदी के टॉप-10 गेंदबाज: शेन वार्न, जेम्स एंडरसन, जसप्रीत बुमराह, ग्लेन मैकग्राथ, पैट कमिंस, मुथैया मुरलीधरन, डेल स्टेन, कगिसो रबाडा, शॉन पोलॉक, मिचेल स्टार्क।
