यात्रा

Waterfalls India: प्रकृति का कमाल, इन 3 झरनों के बिना ट्रैवल लिस्ट रह जाएगी अधूरी

Waterfalls India: खूबसूरत देश भारत मनमोहक झरनों का घर है, जिनमें से प्रत्येक सुंदरता, शांति और रोमांच का अपना अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करते हैं। पश्चिमी घाट के दिल छू लेने वाले झरनों से लेकर नॉर्थईस्ट के शांत, छिपे हुए रत्नों तक ये स्थान प्रकृति की सैर और ताजगी भरे पलों के लिए एकदम सही है जहां आप परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

Image

भारत मनमोहक झरने

India Waterfall Tourism: भारत खूबसूरत झरनों से भरा पड़ा है, और हर झरने की अपनी अलग ही खूबसूरती होती है। कहीं वेस्टर्न घाट में जोरदार पानी गिरता है, तो कहीं नॉर्थईस्ट में छोटी-सा छिपा हुआ शांत वॉटरफॉल मिल जाता है। ये जगहें सिर्फ अच्छी फोटो खींचने के लिए ही नहीं, बल्कि छोटी वॉक, थोड़ा सुकून और शहर की भीड़-भाड़ से दूर ताजी हवा लेने के लिए भी परफेक्ट हैं। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं या बस कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो भारत के ये 3 शानदार झरने आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होने चाहिए।

भीमलाट फॉल्स, राजस्थान: करीब 150 फीट ऊंचा ये शानदार झरना राजस्थान के बूंदी और चित्तौड़गढ़ के बीच में स्थित है। माना जाता है कि पांडवों के वनवास के दौरान भीम ने इस जगह को आकार दिया, और इसे प्राचीन प्राकृतिक संरचना से भी जोड़ा जाता है। मिथक और इतिहास दोनों का मेल यहां देखने को मिलता है। आप यहां प्राकृतिक तालाब में डुबकी लगा सकते हैं, आराम से पिकनिक मना सकते हैं और बूंदी के आस-पास के ऐतिहासिक स्थानों को भी आराम से घूम सकते हैं।

अथिरप्पल्ली वॉटरफॉल, केरल: अथिरप्पल्ली फॉल्स, जिसे लोग प्यार से भारत का नायग्रा भी कहते हैं, केरल का सबसे बड़ा झरना है। पिकनिक के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है। आसपास का इलाका घूमने, टहलने और परिवार या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के लिए बढ़िया रहता है। अगर थोड़ा एडवेंचर करना हो, तो यहां से करीब 5 किलोमीटर दूर वाझाचल वॉटरफॉल तक ट्रेक भी कर सकते हैं।

बर्ड वॉचिंग पसंद है? तो फिर ये जगह आपके लिए स्वर्ग है। यहां चार तरह की दुर्लभ और लुप्तप्राय हॉर्नबिल प्रजातियां भी दिख जाती हैं।

चित्रकूट फॉल्स, छत्तीसगढ़: इंद्रावती नदी पर स्थित चित्रकूट फॉल्स अपनी घोड़े की नाल जैसी आकृति के लिए मशहूर है। इसकी खूबसूरती की वजह से ये जगह टूरिस्ट और फोटोग्राफर्स दोनों की फेवरेट है। यहां का पानी बेहद साफ होता है और मौसम और रोशनी के हिसाब से इसका रंग हरे से नीले में बदलता रहता है, जो इसे और भी जादुई बना देता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article