Tourist Places Near Ghaziabad: गाजियाबाद की गिनती देश के बड़े शहरों में की जाती है। गाजियाबाद यूपी का एक बड़ा जिला है, जो दिल्ली से सटा हुआ है। गाजियबाद के पास घूमने के कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं, जहां आप छुट्टियों और वीकेंड में घूमने के लिए जा सकते हैं। आज हम आपको गाजियाबाद से 300 किलोमीटर की दूरी के अंदर घूमने की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप वीकेंड या छुट्टियों में घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। हालांकि छुट्टियों और वीकेंड के दौरान आपको यहां काफी भीड़ भी देखने को मिलेगी।
गाजियाबाद के पास घूमने की बढ़िया जगह (Ghaziabad Nearby Best Tourist Places)
ऋषिकेश (Rishikesh)
यूपी के गाजियाबाद से आप 300 किलोमीटर के अंदर घूमने के लिए ऋषिकेश का प्लान बना सकते हैं। ऋषिकेश गंगा नदी के तट पर स्थित है। योगनगरी के नाम से फेमस ऋषिकेश उत्तराखंड की एक फेमस जगह है। यहां घूमने के भी काफी सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। आप यहां साल के किसी भी महीने में आ सकते हैं। हालांकि मानसून के दौरान यहां आने से बचना चाहिए। गाजियाबाद से यहां की दूरी करीब 215 किलोमीटर है।

Rishikesh
नैनीताल (Nainital)
गाजियाबाद से आप घूमने के लिए नैनीताल का प्लान बना सकते हैं। गाजियाबाद से नैनीताल की दूरी 300 किलोमीटर से कम है। नैनीताल उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशंस में से एक है। कम बजट में भी आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। हनीमून के लिए भी नैनीताल किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सर्दियों के मौसम में यहां काफी बर्फबारी भी होती है। गाजियाबाद से नैनीताल की दूरी करीब 265 किलोमीटर है।

Nainital
कसौली (Kasauli)
हिमाचल प्रदेश का फेमस हिल स्टेशन कसौली घूमने के लिए बेहद खास है। गाजियाबाद से आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। कसौली समुद्र तल से 1,900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वीकेंड में घूमने के लिए कसौली बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। कसौली में घूमने के भी कई ऑप्शंस मौजूद हैं। रोमांच के शौकीन लोग यहां आकर घने जंगलों के बीच ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। हनीमून से लेकर घूमने के लिए आप यहां आने का ट्रैवल प्लान बना सकते हैं। गाजियाबाद से यहां की दूरी करीब 330 किलोमीटर है।
