यात्रा

Kotdwar Places to Visit: कण्वाश्रम से लेकर तारकेश्वर मंदिर तक, कोटद्वार के आसपास घूमने की ये हैं BEST जगहें

Kotdwar Places to Visit: कोटद्वार को गढ़वाल का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। कोटद्वार उत्तराखंड के पौडी गढ़वाल जिले का एक शहर है। कोटद्वार से आपको पहाड़ देखने को मिल जाएंगे। कोटद्वार में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।

Image

Kotdwar Places to Visit: कोटद्वार के आसपास घूमने की जगहें।

Photo : Twitter

Kotdwar Places to Visit: घूमने (Travel) के लिए उत्तराखंड (Uttarakhand) किसी स्वर्ग (Heaven) या जन्नत से कम नहीं है। दूर-दूर से लोग इस पहाड़ी राज्य में घूमने (Travel in Uttarakhand) के लिए आते हैं। दरअसल यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों में आपको घूमने के अलग-अलग और बेहतरीन ऑप्शन मिलेंगे। उत्तराखंड (Uttarakhand Tourism) में ऐसी ही एक जगह है कोटद्वार (Kotdwar)। कोटद्वार को गढ़वाल (Garhwal) का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। कोटद्वार उत्तराखंड के पौडी गढ़वाल जिले का एक शहर है। कोटद्वार से आपको पहाड़ (Mountains) देखने को मिल जाएंगे। कोटद्वार में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। सिर्फ कोटद्वार ही नहीं, बल्कि उसके आसपास भी आपको घूमने (Tourist Places Near Uttarakhand) के ऑप्शन मिलेंगे। आज इसी को लेकर हम आपके साथ ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जो कोटद्वार के पास है और आपको घूमने (Kotdwar Places to Visit) के लिए इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

कोटद्वार के आसपास घूमने की जगहें (Tourist Places Near Kotdwar)

कण्वाश्रम (Kanvashram)

कोटद्वार के आसपास घूमने की जगहों में एक है कण्वाश्रम। कण्वाश्रम को महान ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक महत्व के स्थल के रूप में जाना जाता है। ये मालिनी नदी के तट पर स्थित है। हिंदू प्राचीन ग्रंथों और स्थानीय किंवदंतियों के अनुसार कण्वाश्रम वह स्थान माना जाता है जहां देवताओं के राजा मेनका, एक दिव्य अप्सरा, को ऋषि विश्वामित्र को लुभाने और उनके लंबे समय से चल रहे ध्यान को परेशान करने के लिए भेजा गया था। कण्वाश्रम को हिंदू भक्तों द्वारा महान सांस्कृतिक और धार्मिक प्रमुखता का स्थल माना जाता है।

Kanvashram

Kanvashram

सिद्धबली मंदिर (Sidhbali Temple)

सिद्धबली मंदिर कोटद्वार के आसपास घूमने की जगहों में सबसे खास है। सिद्धबली मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित एक सुंदर मंदिर है और कोटद्वार की मनमोहक घाटियों में स्थित है। ये इस क्षेत्र में सबसे अधिक बार देखा जाने वाला स्थान है और हर साल हजारों हिंदू श्रद्धालु यहां आते हैं। कोटद्वार के मुख्य बाजार से मंदिर की दूरी महज 3.4 किलोमीटर है। सिद्धबली मंदिर कोटद्वार में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

तारकेश्वर मंदिर (Tarkeshwar Temple)

तारकेश्वर मंदिर कोटद्वार के आसपास घूमने वाली बढ़िया सुंदर और बढ़िया जगहों में से एक है। मंदिर कोटद्वार से 68 किलोमीटर दूर और 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और परिसर में भगवान को समर्पित एक आश्रम और धर्मशाला भी है। मंदिर देवदार के पेड़ों के बीच शांतिपूर्वक स्थित है।

Tarkeshwar Temple

Tarkeshwar Temple

सेंट जोसेफ चर्च (St. Joseph Church)

सेंट जोसेफ चर्च कोटद्वार के खास आकर्षणों में से एक है और इसकी ऊंचाई 1500 फीट है। अपनी ऊंचाई के चलते ही ये एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च है। इसका न केवल धार्मिक महत्व है बल्कि वास्तुशिल्प भी है। इस सुंदरता को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक शहर में आते हैं। पर्यटक केवल ईसाई धर्म तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि बाकी धर्मों के लोग भी इसे देखने के लिए यहां आते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article