Kathmandu Places to Visit: अगर आप देश से बाहर कहीं घूमने (Travel) का प्लान बना रहे हैं तो नेपाल की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) घूमने का बढ़िया ऑप्शन हैं। काठमांडू घूमने का ऑप्शन इसलिए भी बढ़िया है, एक तो काठमांडू जाने के लिए पासपोर्ट (Passport) और वीजा (Visa) की जरूरत नहीं पड़ती है, दूसरा काठमांडू में भारतीय करेंसी को बदलना नहीं पड़ता है और तीसरा ये भारत के पड़ोस में स्थित है। काठमांडू में घूमने की कई सारी सुंदर और बढ़िया जगहें हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। काठमांडू घूमने के लिए भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी आते हैं। काठमांडू हमें दुनिया के सबसे बड़े पहाड़ों, माउंट एवरेस्ट की ट्रैकिंग और जंगलों में टहलने के अनुभवों की याद दिलाता है। काठमांडू के पास घूमने (Kathmandu Places to Visit) लायक कई जगहें हैं, जो देखने लायक हैं। ऐसे में आज हम आपको काठमांडू में घूमने की ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।
काठमांडू में घूमने की खास जगहें (Tourist Places in Kathmandu)
पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple)
काठमांडू में घूमने की सबसे बढ़िया जगह है पशुपतिनाथ मंदिर। पशुपतिनाथ मंदिर को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक माना जाता है और काठमांडू में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक है। पशुपतिनाथ मंदिर दशकों से यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में है। यूनेस्को ने 1979 में मंदिर को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी थी। भारत ही नहीं, दुनिया के बाकी देशों से भी टूरिस्ट मंदिर देखने के लिए आते हैं।

Pashupatinath Temple
नगरकोट (Nagarkot)
काठमांडू से लगभग 32 किलोमीटर पूर्व में 2185 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नगरकोट एक ऐसा स्थान है जो आपको पहाड़ों के मनोरम दृश्य और प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करता है। ये काठमांडू के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। नगरकोट से शक्तिशाली अन्नपूर्णा, मानसलू, लंगटांग, जुगल, एवरेस्ट, नुम्बुर, गणेश हिमाल और रोल्वलिंग पर्वतमालाएं आसानी से देखी जा सकती हैं। काठमांडू आने वाले ज्यादा टूरिस्ट नगरकोट घूमने जरूर जाते हैं।
बौधनाथ स्तूप (Boudhanath Stupa)
काठमांडू शहर के केंद्र से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बौधनाथ स्तूप काठमांडू में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां हर दिन कई धर्मों के हजारों तीर्थयात्री इकट्ठा होते हैं। इस मजिस्ट्रियल स्तूप का विशाल मंडल इसे नेपाल और पूरे महाद्वीप में सबसे बड़ा बनाता है। बौधनाथ स्तूप को 1979 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। इस जगह से जुड़ी कई किंवदंतियों के कारण ये नेपाल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

Boudhanath Stupa
स्वयंभूनाथ मंदिर (Swayambhunath Temple)
स्वयंभूनाथ मंदिर काठमांडू के बाहरी इलाके में स्थित है और इसे प्रमुख धार्मिक मंदिर माना जाता है। ये भव्य मंदिर विभिन्न प्रकार के पेड़ों से घिरा हुआ है और इसमें एक मठ, मंदिर, संग्रहालय, कई मंदिर, एक स्तूप के साथ एक विशाल पुस्तकालय भी शामिल है। इस खूबसूरत जगह में एक अनोखी आभा है, जो लोगों को बेहद आकर्षित करती है। कहते हैं कि इस मंदिर के दर्शन से आपके सभी पाप दूर हो जाते हैं।
