यात्रा

Chandigarh Places to Visit: इन खास टूरिस्ट स्पॉट को देखने के लिए टूरिस्ट आते हैं चंडीगढ़, आप भी ट्रैवल प्लान में जरूर करें शामिल

Chandigarh Places to Visit: चंडीगढ़ में रुकने की सबसे बड़ी वजह यहां मौजूद घूमने की कई सारी जगहें हैं, जो अपने आप में काफी ज्यादा स्पेशल हैं। अपने दोस्तों और परिवार के साथ चंडीगढ़ घूमने का एक बेस्ट ऑप्शन है।

Image

Chandigarh Places to Visit: चंडीगढ़ में घूमने की जगहें।

Chandigarh Places to Visit: चंडीगढ़ (Chandigarh) देश का एक ऐसा शहर है, जहां हर कोई घूमने (Travel) के लिए प्लान करता ही है। खासतौर से घूमने के शौकीन लोग घूमने के लिए चंडीगढ़ (Chandigarh Places to Visit) जरूर जाते हैं। वहीं छुट्टियों के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब की ओर जाने वाले लोग चंडीगढ़ (Chandigarh City) जरूर रुकते हैं। चंडीगढ़ में रुकने की सबसे बड़ी वजह यहां मौजूद घूमने की कई सारी जगहें (Chandigarh Places to Visit) हैं, जो अपने आप में काफी ज्यादा स्पेशल हैं। अपने दोस्तों और परिवार के साथ चंडीगढ़ घूमने का एक बेस्ट ऑप्शन है। चंडीगढ़ हरियाणा के साथ-साथ पंजाब की भी राजधानी है। यहां घूमने के लिए हर महीने दूसरे राज्यों से टूरिस्ट आते हैं। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी टूरिस्ट चंडीगढ़ घूमने के लिए आते हैं। चंडीगढ़ देश के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक है। ऐसे में आज हम आपको चंडीगढ़ में घूमने (Tourist Places in Chandigarh)की एक ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको चंडीगढ़ आने पर जरूर जाना चाहिए।

चंडीगढ़ में घूमने की जगहें ( Chandigarh Places to Visit)

रॉक गार्डन (Rock Garden)

चंडीगढ़ में 6 से अधिक फेमस गार्डन हैं और सबसे ज्यादा फेमस रॉक गार्डन है। रॉक गार्डन को नेक चंद के सैनी रॉक गार्डन के रूप में भी जाना जाता है, जो इस जगह के संस्थापक थे और उन्होंने 1957 में अपने खाली समय में इस गार्डन की शुरुआत की थी। रॉक गार्डन चंडीगढ़ का नंबर एक टूरिस्ट स्पॉट है और यहां आपको मानव निर्मित झरना भी देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ घूमने वाला हर शख्स रॉक गार्डन जरूर आता है। रॉक गार्डन घूमे बिना चंडीगढ़ की कोई भी यात्रा कभी पूरी नहीं होती।

Rock Garden

Rock Garden

सेक्टर-17 (Sector-17)

चंडीगढ़ में शॉपिंग के लिए फेवरेट जगह सेक्टर- 17 मार्केट है और यहां पर्यटकों की भीड़ रहती है। शॉपिंग करने वालों के लिए ये चंडीगढ़ में देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। सेक्टर-17 का मार्केट बहुत साफ-सुथरा है। अगर आप बुक लवर्स हैं तो आपके लिए यहां किताबों की काफी दुकानें हैं, यहां आपको मिलेगी सभी प्रकार और भाषाओं की किताबें मिलेंगी। यहां आप बिना किसी ट्रैफिक के सड़कों पर घूम सकते हैं और रात के समय बाजार की सड़कें बहुत सुरक्षित होती हैं और इनका अपना ही आकर्षण होता है।

सुखना झील (Sukhna Lake)

सुखना झील दोस्तों के साथ चंडीगढ़ में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसे चंडीगढ़ में घूमने के लिए टॉप-3 टूरिस्ट स्पॉट में से एक माना जाता है। सारस, साइबेरियन बत्तख जैसे पक्षी और मछलियां आपको यहां हमेशा दिखाई देंगी। आपको यहां बोटिंग, नौकायन और वॉटर स्कीइंग जैसी कई गतिविधियां भी मिलेंगी और स्थानीय लोगों के लिए भी यह पूरे चंडीगढ़ में सबसे अच्छा पिकनिक स्पॉट है। इस झील पर त्योहार भी मनाए जाते हैं और सबसे पसंदीदा त्योहार मैंगो फेस्टिवल है, जिसमें आम की विभिन्न किस्मों को प्रदर्शित किया जाता है।

Sukhna Lake

Sukhna Lake

इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम (International Doll Museum)

चंडीगढ़ में घूमने के लिए आप इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम जा सकते हैं। इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम में आपको 25 से ज्यादा देशों की गुड़िया और कठपुतलियां देखने को मिलेंगी। ये म्यूजियम 1985 में बनाया गया था और इसमें डेनमार्क, नीदरलैंड, जर्मनी, कोरिया और स्पेन जैसे देशों की गुड़िया हैं। यहां की टॉय ट्रेन बेहद आश्चर्यजनक है। अगर आप बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम चंडीगढ़ का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article