यात्रा

Chakrata Places to Visit: बेहद सुंदर है उत्तराखंड का हिल स्टेशन चकराता, लेकिन विदेशी पर्यटकों के जाने पर लगा है बैन

Chakrata Places to Visit: उत्तराखंड में चकराता एक सुंदर हिल स्टेशन है, जो हिमालय की चोटियों से घिरा हुआ है। देहरादून जिले में स्थित चकराता अपनी शांति और मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्यों के लिए जाना जाता है।

Image

Chakrata Places to Visit: चकराता के आसपास घूमने की जगहें।

Photo : iStock

Chakrata Places to Visit: टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Tourist Destinations) से तो भारत भरा पड़ा है। हर जगह आपको इतने सारे टूरिस्ट डेस्टिनेशन देखने को मिलेंगे कि आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि सबसे पहले कहां जाएं। अगर आप कहीं घूमने (Travel) का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। ये जगह है चकराता (Chakrata)। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand Tourism) में चकराता एक सुंदर हिल स्टेशन (Hill Station) है, जो हिमालय की चोटियों से घिरा हुआ है। देहरादून जिले में स्थित चकराता अपनी शांति और मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्यों के लिए जाना जाता है। चकराता उत्तराखंड का एक ऐसा टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Tourist Destinations in Uttarakhand) है, जहां सालभर बेहद सुहावना मौसम रहता है।

गर्मियों का मौसम चकराता की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है, जब शहर घने फूलों से ढक जाता है और कुछ सबसे अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। चकराता में घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां आप घूमने के लिए आसानी से जा सकते हैं। लेकिन यहां पर विदेशी टूरिस्ट घूमने के लिए नहीं आ सकते हैं। दरअसल इसकी वजह यहां भारतीय आर्मी का स्‍टेशन होना है और जिसके कारण ही यहां विदेशी नागरिकों की एंट्री बैन है। बता दें कि ब्रिटिश शासन से ही चकराता में सेना की छावनी है। आज हम आपको चकराता और उसके आसपास घूमने (Chakrata Places to Visit) की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

चकराता के आसपास घूमने की जगहें (Tourist Places Near Chakrata)

बुधेर गुफा (Budher Cave)

रहस्यों को जानने का शौक रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए चकराता में घूमने के लिए ये सबसे अच्छी जगह है। बुधेर गुफा अपने चुनौतीपूर्ण रास्ते के कारण अभी भी अज्ञात है। इसके बारे में महाभारत काल से जुड़ी एक किंवदंती है, जिसके अनुसार पांडवों ने अपने महल में आग लगने के बाद बचने के लिए इस गुफा का निर्माण किया था। ऐसा माना जाता है कि ये गुफा 150 किलोमीटर से अधिक लंबी है, लेकिन इसकी सटीक लंबाई आज तक कोई नहीं जानता। चकराता से 30 किलोमीटर दूर आने के बाद एफआरएच बुधेर से मियोला टिब्बा तक 3 किलोमीटर लंबे ट्रेक के बाद आप इस गुफा पर पहुंच पाएंगे। मार्च से नवंबर के बीच यहां आने का सही समय है।

टाइगर फॉल्स (Tiger Falls)

चकराता में आसपास घूमने की बढ़िया जगहों में से एक टाइगर फॉल्स एक अच्छा पिकनिक स्पॉट भी है। यहां पहुंचने के लिए पैदल चलना थोड़ा कठिन है। दरअसल टाइगर फॉल्स तक पहुंचने के लिए 5 किलोमीटर का छोटा सा रास्ता तय करना पड़ता है। एक बार जब आप यहां पहुंचेंगे तो आप शानदार देवदार की वनस्पतियों और एक लुभावने झरने से घिरे होंगे। टाइगर फॉल्स को भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक माना जाता है। इसकी ऊंचाई 312 फीट है।

Tiger Falls

Tiger Falls

मुंडाली (Mundali)

चकराता के आसपास घमने की जगहों में एक जगह है मुंडाली। मुंडाली एक मजेदार जगह है, जहां आप हरे जंगल और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। मुंडाली चकराता से 36 किलोमीटर दूर धारागढ़ गांव के पास स्थित है। औली के बाद ये भारत में स्कीयर और स्नोबोर्डर्स के लिए सबसे पसंदीदा स्कीइंग स्थलों में से एक है। मुंडाली घूमने का बढ़िया समय मार्च से नवंबर के बीच का है। मुंडाली ट्रैकिंग, स्कीइंग, कैम्पिंग और हिमालयी दृश्य के लिए काफी फेमस है।

चिलमिरी नेक (Chilmiri Neck)

चिलमिरी नेक चकराता के आसपास की सबसे ऊंची चोटी में से एक है और चकराता में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। चिलमिरी नेक बंदरपूंछ, रोहिणी और स्वर्ग चोटियों जैसी फेमस चोटियों सहित हिमालय श्रृंखला के शानदार दृश्य प्रस्तुत करती है। साथ ही चिलमिरी नेक प्रवासी पक्षियों की कई प्रजातियों का भी घर है, जो हर सर्दियों में आते हैं। सुंदर पक्षी, रंगीन, तितलियां और सुंदर दृश्य इसे चिलमिरी नेक में अवश्य देखने योग्य स्थानों में से एक बनाते हैं। चकराता मुख्य शहर से चिलमिरी नेक केवल 20-30 मिनट की दूरी पर है।

Chilmiri Neck

Chilmiri Neck

देववन (Deoban)

चकराता में घूमने के लिए खूबसूरत जगहों में से एक है देववन, जिसे अक्सर 'भगवान का अपना जंगल' कहा जाता है। देववन समुद्र तल से 2200 मीटर से 3025 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जंगल की सबसे ऊंची चोटी 'व्यास शिखर' है, जो राजसी हिमालय के दृश्य प्रस्तुत करती है। देववन पक्षियों को देखने के लिए भी फेमस है, क्योंकि विभिन्न प्रजातियों के पक्षी यहां पर रहते हैं। अगर आप सर्दियों में इस स्थान पर जाते हैं, तो आपको रास्ते में बर्फ का सामना करना पड़ सकता है, जो आपकी यात्रा को रोमांचक बना देगा। चकराता मुख्य बाजार से देववन की दूरी 13 किलोमीटर है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article