यात्रा

छुट्टियों में कहां जाएं, कौन है बेस्ट बीच डेस्टिनेशन-लक्षद्वीप या मालदीव?

Lakshadweep vs Maldives: लक्षद्वीप या मालदीव आपकी अगली छुट्टियों के लिए कौन-सा डेस्टिनेशन बेहतर रहेगा? इस आर्टिकल के माध्यम से तुलना करके समझने की कोशिश की गई है कि आखिर आपको इस बार कहां जाने का प्लान करना चाहिए। आपके लिए क्या बेस्ट हो सकता है उसके बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

Image

बेस्ट बीच डेस्टिनेशन लक्षद्वीप या मालदीव

Best Beach Destination: अगर आप एक शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं लेकिन- लक्षद्वीप और मालदीव क्या चुनें इसको लेकर कंफ्यूज हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। वैसे तो दोनों ही बेहतरीन विकल्प हैं। दोनों जगहें नीले समुद्र, सफेद रेत, वॉटर स्पोर्ट्स और शांत वातावरण हैं लेकिन, फिर भी प्राकृतिक सुंदरता से लेकर खर्चे तक क्या ऑपशन आपके लिए बेस्ट हो सकता है उसके बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

प्राकृतिक सुंदरता: लक्षद्वीप भारत का सबसे खूबसूरत द्वीप है। नीला पानी, शांत बीच और कम भीड़ लक्षद्वीप की पहचान है। एग्जॉटिक लगून और साफ-सुथरे द्वीप लक्षद्वीप की पहचान है। वहीं अगर मालदीव की बात करें तो यह एक वर्ल्ड-क्लास लग्जरी आइलैंड है। इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के बीच यह बेहद लोकप्रिय है। प्राकृतिक खूबसूरती में दोनों शानदार हैं, लेकिन शांति और लो-क्राउड एक्सपीरियंस के लिए आप लक्षद्वीप जा सकते हैं।

वॉटर स्पोर्ट्स और गतिविधियां: लक्षद्वीप में आप- स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, कयाकिंग, ग्लास-बॉटम बोट का मजा ले सकते हैं इसके अलाव यहां मरीन लाइफ बेहद रिच और साफ है। वहीं अगर मालदीव की बात करें तो स्कूबा, स्नॉर्कलिंग, सेमी-सबमरीन, शार्क फीडिंग, डॉल्फिन क्रूज के अलावा हाई-एंड वॉटर स्पोर्ट्स का मजा आप ले सकते हैं। लक्षद्वीप की तुलना में मालदीव में अधिक लग्जरी और विविधता है।

खर्च: भारत का हिस्सा होने के कारण लक्षद्वीप की यात्रा सस्ती होती है। यहां आपको होटल और होमस्टे बजट में मिल जाते हैं इसके अलावा फेरी के विकल्प भी मौजूद हैं। वहीं अगर मालदीव की बात करें तो यह एक महंगा डेस्टिनेशन है यहां लग्जरी रिसॉर्ट और ओवरवॉटर विला की कीमतें काफी ज्यादा हैं। यहां जाने के लिए फ्लाइट भी महंगी पड़ती है। अगर बजट में यात्रा करना चाहते हैं तो लक्षद्वीप बेहतर है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article