यात्रा

सिर्फ गोवा ही नहीं, भारत के ये बीच भी बना देंगे आपका दिन, बजट में शानदार ट्रिप

Beach Holiday Planning: सर्दियों में कुछ अलग हटकर करने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो बीच डेस्टिनेशन शानदार विकल्प है। कम भीड़ और गोवा के अलावा कोई विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो यहां कुछ शानदार बीच डेस्टिनेशन के बारे में बताया गया है जहां आपको सुकून और मस्ती दोनो मिल जाएंगे। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने के लिए ये एकदम परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं।

Image

भारत के ये बीच भी बना देंगे आपका दिन

Goa Alternatives: घूमने-फिरने और बीच डेस्टिनेशन का शौक है लेकिन, अगर आप उन पर्यटकों में से हैं जो गोवा में भीड़भाड़ से दूर सुकून की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। अगर आप बीच डेस्टिनेशन हॉलिडे प्लानिंग कर रहे हैं तो भारत में ही गोवा के अलावा भी शानदार बीच डेस्टिनेशन हैं जहां आप चिलआउट कर सकते हैं। हम जिन बीचेस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वहां आप कम खर्चे में गोवा जैसी फील ले सकते हैं। ये जगहें समुद्र, रेत और सूरज के मजे के लिए फेमस हैं। यहां पर आपको सुकून, सुंदरता और भीड़ से आजादी भी मिल जाएगी।

तवरेकेरे (कर्नाटक): कर्नाटक में स्थित ये जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। बीचलाइफ को एन्जॉय करने के साथ ही समुद्री गांव और लोकल संस्कृति को करीब से महसूस आप यहां कर सकते हैं। मुर्वांते बीच यहां का प्रसिद्ध बीच है।

डिवेआगर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में स्थित डिवेआगर की यात्रा आप कर सकते हैं जहां साफ रेत, लोकल सीफूड और कम टूरिस्ट्स आते हैं। कम बजट में अगर आप ज्यादा शांति की तलाश में हैं तो ये आपके लिए परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेश है।

गोकर्ण (कर्नाटक): गोवा से शांत लेकिन उतनी ही खूबसूरत जगह में गोकर्ण का नाम आता है। ओम बीच, हाफ मून बीच, पैराडाइज बीच यहां फेमस बीच हैं। शांत समुद्र तट, हिप्पी वाइब और ट्रेकिंग ट्रेल्स का भी लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं।

वेलानकन्नी (तमिलनाडु): धार्मिक स्थल और समुद्र की शांति इस जगह की खासियत है। बीच के किनारे ही अगर आप चर्च और आध्यात्मिक अनुभव की तलाश में हैं तो फिर वेलानकन्नी का रुख कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article