यात्रा

बागेश्वर धाम ट्रैवल गाइड: कब जाएं, कैसे पहुंचे और क्या है इसकी महिमा

Bageshwar Dham Travel Guide: बागेश्वर धाम सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो दिल को सुकून देता है। यहां आकर लगता है जैसे भगवान सच में पास हैं और आपकी हर बात सुन रहे हैं। अगर आप यहां जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है —

Bageshwar Dham travel guide

Bageshwar Dham travel guide

Bageshwar Dham Travel Guide: भक्ति और आस्था का अनोखा ठिकाना बागेश्वर धाम सिर्फ एक मंदिर नहीं है, बल्कि ये भक्ति और विश्वास से भरा एक अनुभव है। ये जगह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में है, और आज पूरे देश में इसकी पहचान बन चुकी है। अगर आप भगवान में गहरी आस्था रखते हैं या किसी आध्यात्मिक जगह की यात्रा की सोच रहे हैं, तो बागेश्वर धाम को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।

यहां स्वयंभू हनुमान जी, जिन्हें लोग बालाजी महाराज कहते हैं, की पूजा होती है। भक्तों का मानना है कि यहां आने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और हर प्रार्थना सुनी जाती है। बागेश्वर धाम की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण हैं इसके पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज, जिन्हें लोग प्यार से बागेश्वर धाम सरकार कहते हैं। उनके दिव्य दरबार और कथाओं में हजारों भक्त शामिल होते हैं। यहां भक्त अपनी अरजी (लिखित प्रार्थना) बालाजी महाराज को समर्पित करते हैं। यानी अपनी मन की बात सीधे भगवान तक पहुंचाते हैं।

बागेश्वर धाम की यात्रा कैसे करें

टोकन लेना है जरूरी

धाम जाने से पहले आपको टोकन लेना पड़ता है। यही टोकन आपको धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में अर्जी लगाने की अनुमति देता है। टोकन आप बागेश्वर धाम की आधिकारिक वेबसाइट से या वहां मौजूद अधिकारियों से प्राप्त कर सकते हैं।

जाने का सही समय

बागेश्वर धाम जाने का सबसे अच्छा वक्त अक्टूबर से मार्च के बीच है। इस समय मौसम बढ़िया रहता है और धाम में भक्तों की रौनक भी देखने लायक होती है।

वहां कैसे पहुंचे

बागेश्वर धाम छतरपुर शहर से अच्छी तरह जुड़ा है। आप ट्रेन, बस या अपनी कार से वहाँ जा सकते हैं। छतरपुर रेलवे स्टेशन से आप ऑटो या टैक्सी लेकर सीधे धाम पहुँच सकते हैं।

रहने की सुविधा

यहां भक्तों के ठहरने की अच्छी व्यवस्था है। धर्मशालाएं और गेस्ट हाउस दोनों मिल जाते हैं। अगर आप भीड़ के समय जा रहे हैं, तो पहले से बुकिंग कर लेना अच्छा रहेगा।

आसपास घूमने की जगहें

अगर आप बागेश्वर धाम जा रहे हैं, तो पास में कुछ और धार्मिक जगहें भी देख सकते हैं। जैसे कर्ण कुटी और राधा-कृष्ण मंदिर। इन जगहों की यात्रा आपके ट्रिप को और खास बना देगी।

लेटेस्ट न्यूज

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा Author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article