यात्रा

Winter Adventute Sports: बर्फ से लदी पहाड़ियों के बीच लें रोमांच का मजा, इस दिसंबर बिल्कुल मिस न करें ये एडवेंचर स्पोर्ट्स

Winter Adventute Sports: दिसंबर या जनवरी के महीने में बर्फीली वादियों में कुछ दिन गुजारने का प्लान बना रहे हैं। तो आप ये वाली शानदार एडवेंचर एक्टिविटीज अपनी ट्रेवल आइटीनरी में शामिल कर सकते हैं। यहां देखें भारत में रहकर आप बर्फ में कौन से एंडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

Image

winter adventure sports

Winter Adventute Sports: दिसंबर की बर्फ सिर्फ कोहरा और सर्दी नहीं लाती, बल्कि एड्रेनालिन के जोश का संदेशा भी लाती है। अगर आप भी ट्रेवल तो एडवेंचर के शौकीन हैं, तो आपको इस बर्फ वाले मौसम में ये वाली एक्टिविटीज ट्राई करनी ही चाहिए। जब पहाड़ सफेद चादर ओढ़ लेते हैं, तो बेशक ही वे दुनिया के सबसे रोमांचक और चुनौतीपूर्ण एडवेंचर स्पोर्ट्स का नेचुरल प्लेग्राउंड बन जाते हैं। एडवेंचर और रोमांच के शौकीन लोग यहां देखें कैसे आप बर्फ से लदी पहाड़ियों के बीच में दिसंबर का असली मजा ले सकते हैं। ये रही भारत में करने वाली तीन बेस्ट विंटर एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज, जो हर किसी को जिंदगी में एक बार तो ट्राई करनी ही चाहिए।

स्नो स्कीइंग

बर्फीली ढलानों पर अगर आपको उड़ान का एहसास लेना है, तो आपको जरूर ही स्नो स्कीइंग करनी चाहिए। भारत के गुलमर्ग, औली तो मनाली के हाई एल्टीट्यूड वाले इलाकों में आप स्नो स्कीइंग का लुत्फ उठा सकते हैं। दिसंबर का महीना स्कीइंग के लिए परफेक्ट माना जा सकता है, क्योंकि इस वक्त स्नोफॉल से नरम और पाउडर जैसी बर्फ की मोटी परत जमी होती है।

आइस क्लाइम्बिंग

अगर आपने कभी रॉक क्लाइम्बिंग की है और उसे एन्जॉय किया है। तो आपको जिंदगी में जरूर ही आइस क्लाइम्बिंग भी ट्राई करनी चाहिए, जो रॉक क्लाइम्बिंग से ज्यादा मुश्किल और रोमांचक होती है। बर्फ जमी पहाड़ियों पर चढ़ाई करने का अपना अलग ही मजा है। हिमाचल के मनाली (सोलंग वैली) और सिक्किम में इसके लिए बेहतरीन स्पॉट्स हैं।

स्नोमोबाइलिंग

बर्फीले मैदान में गाड़ी चलाने का भी अपना अलग ही मजा है। अगर आपने डेजर्ट सफारी की है तो आपको ये स्नोमोबाइलिंग भी पसंद आएगी। इसमें आप इस खास तरह से डिजाइन की हुई मोटरसाइकिल चलाते हैं, तो बर्फ पर हवा को चीरते हुए दौड़ती है। लद्दाख के नुब्रा वैली या जांस्कर के विशाल बर्फीले मैदानों में दिसंबर में स्नोमोबाइलिंग का आयोजन किया जाता है।

हालांकि इन एडवेंचर एक्टिविटीज को करने में खतरा भी हो सकता है। ऐसे में इन्हें सिर्फ गाइड्स के साथ ही ट्राई करें और सेफ्टी के साथ करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article