नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडर ग्रेजुएट) राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। जिसको सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीधा दाखिला लेने के लिए देना जरूरी है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देश भर में ऑफलाइन मोड में आयोजित करवाई जाती है। नीट की परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, बीवीएससी, आयुष और एएच सीटों में दाखिला पाने के लिए आयोजित होती है। नीट में अच्छे अंक हासिल करने के बाद विद्यार्थी डीम्ड, केंद्रीय, ईएसआईसी, एएफएमसी संस्थानों में एडमिशन के लिए योग्य हो जाते हैं। नीट की परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 17 साल होनी चाहिए। तथा उम्मीदवार का 12 वीं में केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी, अंग्रेजी जैसे विषयों में 50 अंक से ज्यादा से पास होना भी जरूरी है।
ST/SC और OBC श्रेणी वाले उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत के साथ 12वीं कक्षा पास करना जरूरी है। नीट UG की परीक्षा देने के लिए अभी तक कोई अधिकतम आयु निर्धारित नहीं की गई है, जिसके कारण कोई भी व्यक्ति इस परीक्षा में बैठ सकता है। इसी के साथ उम्मीदवार अपनी मर्जी के हिसाब से कितनी भी बार परीक्षा दे सकता है। नीट की परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार को काउंसलिंग के माध्यम से सरकारी कॉलेज में सीधा दाखिला मिल जाता है। तथा वो अपनी पसंद के क्षेत्र में एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने योग्य माना जाएगा।