एजुकेशन

NEET UG Second Round Choice Locking: बड़ी खबर! नीट यूजी काउंसलिंग 2026 दूसरे राउंड की चॉइस लॉकिंग आज से शुरू

NEET UG 2nd Round Choice Filling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज यानी 8 सितंबर को नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 2 के लिए चॉइस लॉकिंग की सुविधा शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।

Image

NEET UG Second Round Choice Filling 2026: नीट यूजी सेकेंड राउंड च्वाइस फिलिंग 2026 के लिए करें आवेदन

NEET UG 2nd Round Choice Filling 2026: नीट यूजी दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज यानी 8 सितंबर को नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 2 चॉइस लॉकिंग की सुविधा शुरू करेगी। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चॉइस फिलिंग कर सकते हैं और उन्हें लॉक कर सकते हैं। बता दें चॉइस लॉकिंग विंडो आज यानी 8 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे खुलेगी और 9 सितंबर को सुबह 10 बजे तक ओपन रहेगी। राउंड 2 के लिए चॉइस भरने की सुविधा भी कल सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी।

NEET UG 2nd Round Choice Filling: सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया

बता दें राउंड 2 में सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगी। राउंड 2 के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 11 सितंबर, 2026 को घोषित किया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स को राउंड 2 में सीट अलॉट होगी, उन्हें 12 सितंबर से 18 सितंबर 2026 के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। जॉइन करने वाले कैंडिडेट्स के डेटा का वेरिफिकेशन 19 सितंबर को इंस्टिट्यूट द्वारा किया जाएगा।

NEET UG 2nd Round Choice Filling Apply Online: ऐसे करें दूसरे राउंड के लिए चॉइस लॉकिंग

  • सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MCC NEET UG Counselling 2026 Choice Filling, Locking लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी जरूरी डिटेल्स के जरिए लॉगिन करें।
  • फिर सबमिट पर क्लिक कर अपनी पसंद का विकल्प चुनें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

NEET UG 2nd Round Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग का वीडियो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेडिकल काउंसिल कमेटी ने अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रोसेस समझने में मदद करने के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2026 का एक वीडियो ट्यूटोरियल भी तैयार किया है। इस ट्यूटोरियल में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स और दूसरे ज़रूरी स्टेप्स के बारे में जानकारी दी गई है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article