एजुकेशन

Maharashtra Top 7 Medical College: महाराष्ट्र के 7 टॉप मेडिकल कॉलेज, जानें संभावित नीट यूजी कट-ऑफ और एडमिशन फीस

Maharashtra Top 7 Medical College: जल्द ही नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अगर आप भी महाराष्ट्र के सरकारी मेडिकल कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आइए आपको राज्य के टॉप 7 संस्थानों के बारे में बताएं।

Image

Maharashtra Top 7 Medical College (Photo - AI)

Maharashtra Top 7 Medical College: नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा का परिणाम आने के बाद एमबीबीएस (MBBS) में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि उनके स्कोर पर देश या राज्य का कौन-सा टॉप मेडिकल कॉलेज मिल सकता है। भारत में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महाराष्ट्र एक प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां ऑल इंडिया कोटा और महाराष्ट्र राज्य कोटाके तहत हर साल कड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिलती है। यदि आप भी महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का सपना देख रहे हैं, तो काउंसलिंग से पहले यहां के टॉप 7 मेडिकल कॉलेजों की सूची और उनकी संभावित नीट यूजी कट-ऑफ (NEET UG Cut-off) रैंक समझ लेना बेहद जरूरी है।

महाराष्ट्र के शीर्ष 7 मेडिकल कॉलेज और उनकी संभावित कट-ऑफ

नीट यूजी काउंसलिंग के पिछले रुझानों और ऑल इंडिया तथा राज्य कोटा अलॉटमेंट डेटा के आधार पर महाराष्ट्र के प्रमुख सरकारी और उनकी संभावित कट-ऑफ इस प्रकार है-

1सेठ जीएस मेडिकल कॉलेजमुंबई2,000 से 5,000
2ग्रांट मेडिकल कॉलेजमुंबई5,000 से 8,000
3बीजे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजपुणे8,000 से 15,000
4गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजनागपुर5,000 से 18,000
5लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेजमुंबई8,000 से 13,000
6टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेजमुंबई12,000 से 20,000
7गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजऔरंगाबाद5,000 से 18,000

इन टॉप कॉलेज की कितनी फीस है?

सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज1.15 लाख to ₹1.40 लाख
ग्रांट मेडिकल कॉलेज1.15 लाख to ₹1.40 लाख
बीजे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज1.15 लाख to ₹1.40 लाख
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज1.15 लाख to ₹1.40 लाख
लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज1.15 लाख to ₹1.40 लाख
टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज1.15 लाख to ₹1.40 लाख
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज1.15 लाख to ₹1.40 लाख
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CHSE Odisha 12th Supplementary Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, 5 आसान स्टेप में करें मार्कशीट डाउनलोड

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

नीट यूजी काउंसलिंग और राज्य स्तर पर होने वाली काउंसलिंग में हिस्सा लेने की सोच रहे छात्रों को ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की जानकारी होना अनिवार्य है। बता दें कि ऑल इंडिया कोटा 15% है और स्टेट कोटा 85 प्रतिशत है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के जरिए ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग आयोजित होती है, जबकि 85% सीटों के लिए महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल काउंसलिंग आयोजित करता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article