हरियाणा में MBBS और BDS में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाइड उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय (DMER), हरियाणा ने 85% स्टेट कोटा सीटों पर एडमिशन के लिए NEET UG काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। राउंड 1 की काउंसलिंग प्रक्रिया 28 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक पोर्टल uhsrugcounselling.com पर जाएं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है। Haryana NEET UG Counselling 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को तय समय के अंदर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान जरूरी जानकारी भरने के साथ काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अगर आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की तकनीकी समस्या आती है, तो उसे ठीक करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: AIQ और स्टेट काउंसलिंग में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए
कौन ले सकता है Haryana NEET Counselling में हिस्सा?
हरियाणा की 85% स्टेट कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग में वही उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने NEET UG 2026 क्वालिफाई किया है। इसके साथ उम्मीदवार को हरियाणा के स्टेट डोमिसाइल से जुड़ी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। उम्मीदवारों के लिए DMER Haryana की ओर से तय अन्य पात्रता शर्तें भी पूरी करना जरूरी है। इसके अलावा निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान करना होगा। आवेदन के दौरान मांगे गए दस्तावेज भी सही तरीके से अपलोड करने होंगे।
Haryana NEET UG Counselling में क्या-क्या होगा?
काउंसलिंग प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद निर्धारित काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
पात्र उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद कॉलेज और कोर्स की पसंद भरने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार अपनी पसंद के MBBS या BDS कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन करके उसे लॉक करेंगे।
इसके बाद NEET UG रैंक, आरक्षण नियम और उम्मीदवार की पसंद के आधार पर सीट अलॉट की जाएगी। सीट मिलने के बाद उम्मीदवार को तय तारीख के अंदर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करके एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Choice Filling और Choice Locking में क्या है अंतर? एडमिशन से पहले समझ लें
