आज की ताजा खबर, 22 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओपी राजभर ने फिर दोहरायी यूपी को बांटने की मांग, पाकिस्तान में आज कई जगह प्रदर्शन...तमिलनाडु में स्कूली छात्रों के लिए नाश्ता योजना के विस्तार की शुरुआत
आज की ताजा खबर लाइव, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [यूपी का बंटवारा], [पाकिस्तान प्रदर्शन], [तमिलनाडु नाश्ता योजना] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: जयशंकर ने वी4 समूह के विदेश मंत्रियों के साथ पहली बैठक की, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक अवसर बताया। विसेग्राद समूह (वी4) चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया का एक सांस्कृतिक और राजनीतिक गठबंधन है, जिसका उद्देश्य सैन्य, आर्थिक, सांस्कृतिक और ऊर्जा मामलों में सहयोग को बढ़ावा देना है। वहीं, अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक प्रमुख हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र में तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में हवाई यातायात कई घंटे तक बाधित रहा और सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। उधर, ब्रिटेन हूतियों के हमलों से निपटने के लिए सऊदी अरब को हवा में ईंधन भरने की सुविधा देगा। पढ़ें- देश विदेश की हर खबर
आज की ताजा खबर, 22 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओपी राजभर ने फिर दोहरायी यूपी को बांटने की मांग, पाकिस्तान में आज कई जगह प्रदर्शन...तमिलनाडु में स्कूली छात्रों के लिए नाश्ता योजना के विस्तार की शुरुआत
हूतियों के हमलों से निपटने के लिए सऊदी अरब को हवा में ईंधन भरने की सुविधा देगा ब्रिटेन
बर्नहैम ने सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यक्रम के लिए उड़ान भरने से पहले पत्रकारों से कहा कि उन्होंने ’रॉयल एयर फोर्स’ (आरएएफ) को सऊदी अरब के विमानों के लिए हवा में ईंधन भरने की सुविधा देने पर सहमति दी है।
यह समझौता कुछ हफ्तों के लिए है, लेकिन बर्नहैम ने कहा कि इसकी लगातार समीक्षा की जाएगी।
यमन की सऊदी अरब समर्थित सरकार और हूतियों के बीच संघर्ष फिर से भड़क उठा है। हूती विद्रोही सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। शनिवार को भी उन्होंने रियाद को निशाना बनाकर मिसाइल एवं ड्रोन से हमला किया था लेकिन उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही बीच में ही रोक दिया गया।
हूतियों ने बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य और लाल सागर में सऊदी अरब के जहाजों के लिए नाकाबंदी की घोषणा भी की है। उन्होंने सऊदी अरब से जुड़े जहाजों और देश के भीतर तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक है।
तकनीकी खराबी के कारण अमेरिका के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सैकड़ों उड़ानें प्रभावित
डफी ने बताया कि क्षतिग्रस्त संचार लाइनों की मरम्मत के बाद न्यूयॉर्क क्षेत्र समेत प्रभावित हवाई अड्डों पर परिचालन बहाल हो गया।
सोमवार को आई खराबी के कारण न्यूयॉर्क शहर क्षेत्र के सभी प्रमुख हवाई अड्डे प्रभावित हुए और सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इनमें नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली 600 से अधिक उड़ान शामिल थीं।
डफी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मरम्मत पूरी हो जाने के बाद भी उड़ानों में पहले से हो रही देरी का असर खत्म होने में कुछ समय लगेगा।
फिलाडेल्फिया स्थित संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) केंद्र की मुख्य संचार लाइन सोमवार को पहले खराब हो गई थी और वैकल्पिक फाइबर ऑप्टिक लाइन को रेल निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों ने अनजाने में काट दिया। इससे हवाई यातायात नियंत्रण कक्षों का रडार और संचार संपर्क कई घंटे तक बाधित रहा।
उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ’फ्लाइटरडार24’ के अनुसार, इस खराबी के कारण दिन के ज्यादातर समय नेवार्क में वाणिज्यिक हवाई यातायात लगभग ठप रहा। स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न करीब नौ बजकर 40 मिनट से शाम पांच बजकर 20 मिनट के कुछ बाद तक कोई वाणिज्यिक उड़ान वहां नहीं उतरी।
जयशंकर ने वी4 समूह के विदेश मंत्रियों के साथ पहली बैठक को ‘ऐतिहासिक अवसर' बताया
विसेग्राद समूह (वी4) चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया का एक सांस्कृतिक और राजनीतिक गठबंधन है, जिसका उद्देश्य सैन्य, आर्थिक, सांस्कृतिक और ऊर्जा मामलों में सहयोग को बढ़ावा देना है।
भारत और विसेग्राद समूह के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर हुई।
बैठक में जयशंकर के साथ पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री रादेक सिकोरस्की, हंगरी की उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री अनीता ओरबान, स्लोवाकिया के विदेश एवं यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार और चेक गणराज्य के विदेश मंत्री पेट्र माचिंका शामिल हुए।
बैठक के बाद जयशंकर ने कहा, ’’एक तरह से यह एक नया ऐतिहासिक अवसर है।’’
उन्होंने कहा, ’’यह बहुत ही उपयोगी बैठक रही। हमने सहमति जताई कि चूंकि यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंध लगातार गहरे हो रहे हैं, इसलिए वी4 के साथ हम कुछ विशेष पहल करेंगे और एक वार्षिक व्यापार मंच स्थापित करेंगे।’’
उन्होंने कहा कि इस बात पर ’’सहमति’’ बनी कि समूह के पांचों देशों के विदेश मंत्री हर साल बैठक करेंगे।
जयशंकर ने कहा, ’’हम प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष के क्षेत्र में भी यह तलाशेंगे कि क्या हम और अधिक सहयोग कर सकते हैं। रक्षा के क्षेत्र में सभी वी4 देशों के साथ हमारे बहुत मजबूत इतिहास रहा है। हम उस सहयोग को फिर से आगे बढ़ाना चाहते हैं।’’
समूह की बैठक में अंतरिक्ष, संपर्क और लोगों के बीच आवागमन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
जयशंकर ने कहा कि बैठक ’’बहुत सार्थक और उपयोगी’’ रही। इसमें सहयोग के साथ-साथ यूक्रेन संघर्ष और खाड़ी क्षेत्र के घटनाक्रम समेत प्रमुख वैश्विक संकटों पर भी चर्चा हुई।
तमिलनाडु विजय नाश्ता योजना
पाकिस्तान में PTI नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आज कई जगह प्रदर्शन
वहीं, शाहिद खट्टक (ISF के चीफ ऑर्गेनाइजर) के नेतृत्व में पेशावर की एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में आज सुबह 11 बजे रैली आयोजित करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा, MPA फतह-उल-मुल्क नासिर की गिरफ्तारी के विरोध में उनके निर्वाचन क्षेत्र चितराल में आज दोपहर 2 बजे प्रदर्शन का ऐलान किया गया है।
इन प्रदर्शनों के जरिए PTI समर्थक नेताओं की गिरफ्तारी और कथित कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने की तैयारी में हैं।
लखनऊ में अखिलेश यादव का पोस्टर
यूपी को बांटने की मांग पर अड़े ओपी राजभर, अखिलेश पर भी साधा निशाना
ओपी राजभर ने आगे की राजनीतिक रणनीति पर बात करते हुए कहा कि राज्य में सबसे पहले जातीय जनगणना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के बाद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण में जो कुछ खास जातियां बड़े पैमाने पर फायदा उठा रही हैं, उनका वर्गीकरण करना बेहद जरूरी होगा। जब आरक्षण का लाभ सभी पिछड़ी जातियों को समान रूप से मिलने लगेगा, तो उसके बाद उत्तर प्रदेश का बंटवारा करना भी आसान हो जाएगा।
छोटे राज्यों के फायदे गिनाते हुए ओपी राजभर ने दावा किया कि बड़े राज्य में विकास और राजनीतिक भागीदारी सभी वर्गों तक नहीं पहुंच पाती है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश का विभाजन होता है और पूर्वांचल राज्य का गठन होता है, तो वहां राजभर समाज का व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि छोटे राज्य बनने से शासन-प्रशासन पर बेहतर पकड़ बनती है और विकास कार्य तेजी से होते हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव किसी की बात या सलाह नहीं मानते।
