टेक एंड गैजेट्स

Xiaomi लेकर आया 200MP कैमरे वाला धांसू स्मार्टफोन, Apple-Samsung की बढ़ेगी टेंशन

Xiaomi 17 Ultra कंपनी का एक प्रीमियम कैटेगरी का स्मार्टफोन है जिसमें शानदार कैमरा सेटअप और पावरफुल चिपसेट दिया गया है। शाओमी के इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर Samsung, Google और Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन से होने वाली है।

Xiaomi 17 Ultra (1)

शॉओमी का यह स्मार्टफोन कई सारे प्रीमियम फोन्स को देने वाला है कड़ी टक्कर।(फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शॉओमी ने अपना एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। शॉओमी का नया फोन Xiaomi 17 Ultra है जिसमें कई सारे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसमें आपको 200 मेगापिक्सल का कैमरा और इसके साथ ही 6800mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। शॉओमी ने इस स्मार्टफोन को फिलहाल अपने होम मार्केट में लॉन्च किया है लेकिन, भारत समेत ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने तीन अलग अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका बेस वेरिएंट 12GB RAM + 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 6999 yuan (तकरीबन 89,450 रुपये) से शुरू होती है। इसका दूसरा वेरिएंट 16GB RAM + 1TB स्टोरेज के साथ आता है। इसे कंपनी ने 8499 yuan यानी 1,08,599 रुपये में लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी ने Xiaomi 17 Ultra Leica Edition भी लॉन्च किया है। इस वेरिएंट की कीमत करीब 1 लाख रुपये से शुरू होती है।

Xiaomi 17 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने एंड्रॉयड 16 ओएस पर लॉन्च किया है जो कि Xiaomi HyperOS 3.0 पर रन करता है। इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 होता है। इस चिपसेट में एआई क्षमता के लिए Hexagon NPU और बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए X85 5G Modem RF System का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको 16GB तक की रैम और 1TB तक की बड़ी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए मामले में Xiaomi 17 Ultra काफी दमदार होने वाला है। इस स्मार्टफोन में आपको Leica लेंस का सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टफोन के बैक पैनल में एफ/1.67 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 200 मेगापिक्सल 3.2-4.3x periscope telephoto लेंस का भी सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्टफोन के कैमरे से आप 8K तक की रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसें आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। शाओमी के इस स्मार्टफोन की बाजार में सीधी टक्कर Samsung, Google और Apple प्रीमियम स्मार्टफोन्स से होने वाली है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article