शहर

Kal Ka Mausam : संडे को नहीं थमेगा बादलों का तूफान! देशभर में होगी बारिश मूसलाधार; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (09 अगस्त 2026) : मौसम विभाग ने अगले कई घंटों तक उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए आकाशीय बिजली से सतर्क रहने के लिए कहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में तेज वर्षा का अनुमान है। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय राज्यों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी है।

Image

मौसम आजकल

कल का मौसम कैसा रहेगा : कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मानसून मेहरबान है। अधिकांश राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबित, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने से अच्छी खासी बारिश जारी है। खासकर, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के साथ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों पर बादलों का डेरा है और कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। अगले 24 घंटे के दौरान इन सभी राज्यों में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने का पूर्वानुमान है। खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने और पर्वतीय भागों पर लैंडस्लाइड का खतरा बना रहेगा। लिहाजा, सावधान-सतर्क रहें। उधर, समूचे दक्षिण भारत के राज्यों और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों पर तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार वर्षा का अलर्ट घोषित है। महाराष्ट्र और गुजरात में मौसमी गतिविधियां रहने का अनुमान है।

राजस्थान में भारी बारिश

राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। अगले कई घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। भरतपुर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। प्रशासन ने कहा कि यह निर्णय भारी बारिश, आंधी-तूफान, जलभराव और कठिन यात्रा परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है।

9 अगस्त (रविवार) का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली28°C32°C
जयपुर26°C30°C
भोपाल24°C28°C
मुंबई28°C30°C
चेन्नई28°C35°C
बेंगलुरु22°C27°C
कोलकाता28°C32°C
रांची24°C27°C
पटना28°C34°C
लखनऊ29°C34°C
चंडीगढ़27°C32°C
देहरादून24°C30°C
शिमला21°C25°C
कश्मीर14°C18°C

दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह है। पिछले दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। फिलहाल, अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर जारी रहने की संभावना है।

उत्तराखण्ड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखण्ड में आगामी दिनों में मानसून की सक्रियता के चलते कई जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 09 अगस्त को बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं चमोली तथा 10 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश से मौसम बदला हुआ है। आईएमडी ने 10 से 12 अगस्त के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और पत्थर गिरने जैसी घटनाओं का खतरा भी हो सकता है। आईएमडी श्रीनगर ने कठुआ, रामबन और पीर पंजाल क्षेत्र के अलावा दक्षिण कश्मीर के शोपियां, अनंतनाग और पुलवामा जैसे इलाकों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में निचले इलाकों में अचानक पानी बढ़ने और फ्लैश फ्लड की स्थिति बन सकती है।

दक्षिण-पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर के लिए मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी रखा है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने से पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने वीकेंड पर अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, सिक्किम, ओडिश, छत्तीसगढ़, मेघायल समेत झारखंड और मध्य प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटे के दौरान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। समुद्री तटीय हिस्सों पर तेज तूफानी हवाओं के कारण समुद्री लहरे उठने की चेतावनी है। लिहाजा तटीय भागों से लोगों को दूर रहने के लिए कहा गया है। कमोबेश ऐसा ही मौसम महाराष्ट्र और गुजरात के अधिकांश जिलों में बने रहने की बात कही जा रही है।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव

बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग अगले 24 घंटों तक गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है, क्योंकि निम्न दबाव के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। पूरे राज्य में मंगलवार तक छिटपुट बारिश जारी रहने की उम्मीद है। अगले दो दिनों में तटीय जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिमी मिदनापुर के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कोलकाता, हावड़ा, हुगली, बांकुरा और झाड़ग्राम जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

केरल में बारिश का हाई अलर्ट

केरल में बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी है। आईएमडी ने पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले घंटों में मौसम अस्थिर रह सकता है, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों में जलभराव, अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। केरल तट के किनारे 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो कभी-कभी 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article