टेक एंड गैजेट्स

Video: Gork में आया धमाकेदार फीचर, एलन मस्क ने वीडियो शेयर करके दी जानकारी

एलन मस्क ने ग्रोक के एक और फीचर की भी जानकारी यूजर्स को दी। उन्होंने बताया कि ग्रोक एआई अब 10 सेकंड के वीडियो को भी जनरेट कर सकता है। इससे पहले इसकी लिमिट सिर्फ 5 सेकंड की थी।

Image

ग्रोक में यूजर्स को मिलेगा नया फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

एलन मस्क ने जब से अपनी कंपनी XAI के चैटबॉट Grok को लॉन्च किया है तब से इसमें लगातार नए नए फीचर्स जोड़ रहे हैं। मस्क इस एआई चैटबॉट में यूजर्स की जरूरत के मुताबिक नए नए अपडेट्स दे रहे हैं। इस बीच इसमें एक और नया फीचर आ गया है। ग्रोक के इस नए फीचर की जानकारी खुद मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके दी। नए फीचर से लैस होने के बाद ग्रोक यूजर्स को टाइपिंग के झंझट से छुटकारा देने वाला है। आइए आपको इस नए फीचर की डिटेल जानकारी देते हैं।

एलन मस्क ने एक्स पर वीडियो शेयर करके ग्रोक के नए फीचर का डेमोस्ट्रेश भी दिखाया। वीडियो में दिखाया गया कि यूजर ग्रोक के प्लेटफॉर्म पर जाकर फोन के कैमरा को ऑन करके आस-पास की चीजे दिखाता है और कयह चैटबॉट यूजर को एकदम सही जवाब देता है। चैटबॉट दिखाए गए सीन को डिटेल में एक्सप्लेन करता है।

मस्क ने सोशल मीडिया में शेयर किया वीडियो

मस्क ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि..."Use video mode (turn on camera) and Grok voice will explain everything you’re looking at" मतलब बस वीडियो मोड ऑन करें और आप जो भी देख रहे हैं उसके बारे में ग्रोक आपको वॉइस मोड में अच्छी तरह से बता देगा।

ग्रोक के इस नए फीचर का करोड़ों यूजर्स को सीधा फायदा मिलने वाला है। यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर बार-बार टाइपमिंग की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। अब यूजर्स सिर्फ कैमरा ऑन करके किसी भी सीन को दिखाकर जानकारी ले सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि टाइप करके किसी सीन को समझा पाना बेहद मुश्किल होता है ऐसी कंडीशन में यह फीचर बहुत अधिक काम आने वाला है।

मिलेगा ये धमाकेदार फीचर

इसके अलावा एलन मस्क ने ग्रोक के एक और फीचर की भी जानकारी यूजर्स को दी। उन्होंने बताया कि ग्रोक एआई अब 10 सेकंड के वीडियो को भी जनरेट कर सकता है। इससे पहले इसकी लिमिट सिर्फ 5 सेकंड की थी। बता दें कि ये अपग्रेड एक्स एआई ने शुरू किया है और इसके जरिए यूजर्स को क्लियर विजुअल्स और ऑडियो आउटपुट की सुविधा मिल जाती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article