टेक एंड गैजेट्स

आधी रात को ठप पड़ा X, हफ्ते में दूसरी बार डाउन; दुनियाभर में यूजर्स हुए परेशान, जानें क्या है उपाय

X Down, Twitter Down: यह पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार है जब X प्लेटफॉर्म पर बड़ी तकनीकी खामी देखी गई। इससे पहले 22 मई को भी यूजर्स ने 24 घंटे तक X में पोस्ट लोड न होना, पेज फ्रीज हो जाना जैसी समस्याएं बताईं थीं।

Image

X Down, Twitter Down

X Down, Twitter Down: दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से एक एलन मस्क की सोशल मीडिया साइट X (पहले ट्विटर) एक बार फिर डाउन हो गई है। इस आउटेज के चलते दुनियाभर के हजारों यूजर्स को पोस्ट, रिप्लाई और DM भेजने में दिक्कतें आईं। इस हफ्ते में एक्स दूसरी बार डाउन हुआ है।

दुनियाभर में डाउन रहा एक्स

ऑनलाइन आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर (भारत में शनिवार रात करीब 2 बजे) को अमेरिका में 35,000 से ज्यादा यूजर्स ने X के डाउन होने की रिपोर्ट की। हालांकि शाम तक स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई और शाम 7 बजे तक ये संख्या 200 के आसपास रह गई। भारत में करीब रात 1:53 बजे तक 1500 से ज्यादा लोगों ने डाउनडिटेक्टर वेबसाइट पर रिपोर्ट की हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस आउटेज में 64% समस्या ऐप, 36% वेबसाइट और लॉगिन से जुड़ी रही।

यह पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार है जब X प्लेटफॉर्म पर बड़ी तकनीकी खामी देखी गई। इससे पहले 22 मई को भी यूजर्स ने 24 घंटे तक X में पोस्ट लोड न होना, पेज फ्रीज हो जाना जैसी समस्याएं बताईं थीं।

क्या करें जब X डाउन हो जाए?

डाउनडिटेक्टर वेबसाइट पर चेक करें कि आउटेज है या नहीं।

पेज या ऐप को रीफ्रेश करें, कुछ मिनट बाद फिर से कोशिश करें।

कैश और कुकी क्लियर करें, ऐप या ब्राउजर की सेटिंग में जाकर ये स्टेप्स अपनाएं।

इंटरनेट कनेक्शन चेक करें, वाई-फाई या मोबाइल डेटा स्विच करके देखें।

अगर दिक्कत बनी रहती है तो थोड़ी देर इंतजार करें क्योंकि यह तकनीकी समस्या हो सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article