टेक एंड गैजेट्स

Motorola का दमदार फोन भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 7000mAh बैटरी, Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 50MP Sony कैमरा और 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जानें कीमत और फीचर्स।

Image

Motorola Edge 70 Neo की कीमत और ऑफर्स/Photo-Moto

स्मार्टफोन निर्माता Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले मॉडल Edge 50 Neo के मुकाबले कई अपग्रेड के साथ आया है। कंपनी ने इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा फोन में 50MP का Sony कैमरा और Android 16 आधारित Hello UI मिलता है। कंपनी ने इसकी कीमत 40,999 रुपये रखी है। हालांकि, शुरुआती ऑफर के तहत ग्राहक इसे कम कीमत में खरीद सकेंगे।

Motorola Edge 70 Neo की कीमत और ऑफर्स

Motorola Edge 70 Neo को भारत में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 40,999 रुपये है। फोन चार Pantone कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इनमें Pantone Gray Lilac, Pantone Milky Blue, Pantone Mountain View और Pantone Sage शामिल हैं।

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 10 दिनों तक 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 37,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा चुनिंदा बैंक और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा। कंपनी 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दे रही है। फोन की बिक्री 1 दिसंबर 2026 से Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर पर शुरू होगी।

144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले

Motorola Edge 70 Neo में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,271 x 2,772 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 450 PPI है। डिस्प्ले में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक है। फोन में Water Touch फीचर भी दिया गया है, जिससे गीली उंगलियों से भी स्क्रीन इस्तेमाल करने में मदद मिलती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।

Snapdragon प्रोसेसर और Android 16 का सपोर्ट

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.5GHz है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित Hello UI पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

50MP Sony कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Neo में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें Sony LYTIA 710 सेंसर, f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से में तीसरा कटआउट कैमरा नहीं, बल्कि 3-in-1 डेडिकेटेड लाइट सेंसर के लिए है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

7000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है। कंपनी ने इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। Motorola का दावा है कि फोन को केवल 27 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। यानी बड़ी बैटरी के साथ फोन में चार्जिंग से जुड़े कुछ उपयोगी फीचर्स भी दिए गए हैं।

IP64 रेटिंग और Dolby Atmos स्पीकर

IP64 रेटिंग और Dolby Atmos स्पीकर

IP64 रेटिंग और Dolby Atmos स्पीकर

Motorola Edge 70 Neo को IP64 रेटिंग मिली है। इसके अलावा यह MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड के साथ आता है। फोन का फ्रेम पॉलीकार्बोनेट से बना है और इसका वजन 204 ग्राम है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, NFC और GPS मिलता है। फोन में USB Type-C पोर्ट है, लेकिन 3.5mm हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। इसमें दो नैनो सिम इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article