गेमिंग लवर्स के लिए खास, Infinix GT 30 Pro 3 जून को भारत में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर से लैस है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Motorola Edge 60 Pro में भी देखा गया है। फोन का “Cyber Mecha Design” देखने लायक है, जिसमें Blade White वेरिएंट में सफेद लाइटिंग और Dark Flare वेरिएंट में RGB लाइटिंग दी गई है। गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए इसमें शोल्डर ट्रिगर भी दिए गए हैं।
OnePlus 13s को भारत में 5 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन 6.32-इंच के कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर और दमदार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें “Plus Key” नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जो iPhone के Action Button की तरह काम करता है। इस फोन के साथ AI Plus Mind नामक स्मार्ट फीचर को भी पेश कर रही है।
Vivo T4 Ultra जून के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9300 चिप और 50MP IMX921 प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP पेरिस्कोप लेंस दिया जाएगा। यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा और 100x डिजिटल जूम के साथ फोटोग्राफी के दीवानों के लिए खास होगा।
Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 7,550mAh बैटरी और 90W चार्जिंग के साथ Poco F7 भी जून में भारत आ सकता है। 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 20MP सेल्फी कैमरा इसे एक ऑल-राउंडर डिवाइस बनाते हैं।
BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका OnePlus Nord CE 5 भी जून में लॉन्च होने को तैयार है। इसमें 6.78-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले, Dimensity 8350 प्रोसेसर और 7,100mAh बैटरी के साथ 50MP Sony कैमरा सेटअप मिल सकता है।