टेक एंड गैजेट्स

Vivo के ये 3 बजट स्मार्टफोन बाजार में करने जा रहे हैं एंट्री, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेगा धांसू कैमरा सेटअप

वीवो के अपकमिंग 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, 6500mAh तक की दमदार बैटरी और अलग-अलग सेंसर वाले दमदार कैमरा सेटअप देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कुछ मॉडल में फास्ट चार्जिंग और 6GB तक रैम मिलने की भी उम्मीद है।

Image

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में फैंस को मिलेंगे दमदार फीचर्स।

स्मार्टफोन बाजार में Vivo एक बार फिर बजट ग्राहकों के लिए नए फोन्स लाने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही अपनी Y सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। इनमें Vivo Y21s, Vivo Y11s और Vivo Y05s 4G के नाम शामिल हैं। इन तीनों फोन को खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है, जो कम कीमत में अच्छी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और बेहतर फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। लॉन्च से पहले इन फोन्स की कई सारी डिटेल्स लीक हो चुकी है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, 6500mAh तक की दमदार बैटरी और अलग-अलग सेंसर वाले दमदार कैमरा सेटअप देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कुछ मॉडल में फास्ट चार्जिंग और 6GB तक रैम मिलने की भी उम्मीद है। अगर ये फीचर्स सही साबित होते हैं, तो बजट सेगमेंट में Vivo के ये फोन ग्राहकों के लिए अच्छे विकल्प बन सकते हैं।

स्मार्टफोन्स की डिटेल्स आई सामने

टिप्स्टर सुधांशु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए Vivo के इन तीन स्मार्टफोन की जानकारी शेयर की है। लीक के मुताबिक, कंपनी इन्हें बजट सेगमेंट में उतार सकती है। तीनों फोन में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से फीचर्स दिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन में क्या खास मिल सकता है।

Vivo Y05s 4G: 6500mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट

Vivo Y05s 4G को कंपनी का सबसे किफायती मॉडल माना जा रहा है। लीक के अनुसार, इसमें Unisoc T7225 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 4GB रैम और Mali-G57 MC1 ग्राफिक्स का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

फोन में 6.74 इंच की LCD स्क्रीन दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। कैमरे की बात करें तो इसके पीछे 8MP का मुख्य कैमरा और सामने की तरफ 5MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की संभावना है।

Vivo Y11s: 120Hz डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप

Vivo Y11s में Y05s के मुकाबले कुछ बेहतर फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। लीक जानकारी के मुताबिक, इस फोन में 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले होगी। इसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल हो सकता है। साथ ही स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसके पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 13MP का मुख्य कैमरा और 0.08MP का डेप्थ सेंसर शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

Vivo Y21s: 50MP कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग

Vivo Y21s इन तीनों स्मार्टफोन में सबसे बेहतर मॉडल हो सकता है। इसमें भी 6.74 इंच की LCD स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। कैमरे के मामले में यह फोन बाकी दोनों मॉडल से आगे रह सकता है। इसमें 50MP का मुख्य रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6GB रैम मिलने की बात सामने आई है। इस स्मार्टफोन की एक और खासियत 44W फास्ट चार्जिंग हो सकती है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

कब लॉन्च होंगे Vivo के ये स्मार्टफोन?

फिलहाल Vivo Y21s, Y11s और Y05s 4G की लॉन्च डेट, कीमत और भारत में उपलब्धता को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अभी इनके फीचर्स लीक पर आधारित हैं। ऐसे में असली स्पेसिफिकेशन और कीमत का पता लॉन्च के समय ही चलेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article