टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp पर आया सबसे काम का फीचर, अब तारीख के हिसाब से देख सकेंगे मैसेज

WhatsApp Search By Date: व्हाट्सएप ने नए सर्च मैसेज बाय डेट फीचर को पेश किया है। इस फीचर की मदद से आप तारीख चुनकर व्हाट्सएप पर एक विशिष्ट मैसेज या मीडिया सर्च कर सकते हैं।

Image

WhatsApp Search By Date

WhatsApp Search Old Messages By Date: व्हाट्सएप पर पुराने मैसेज को खोजना बड़ा मुश्किल भरा काम है। वहीं यदि किसी ग्रुप पर मैसेज खोजना पड़े तो यह और भी मुश्किल और समय की बर्बादी वाला काम हो जाता है। लेकिन व्हाट्सएप इस मुश्किल को हल करते हुए तारीख के हिसाब से मैसेज देखने के लिए फीचर को लेकर आया है। इस फीचर की मदद से आपका मैसेज खोजने का काम आसान होने वाला है।

सर्च मैसेज बाय डेट फीचर

व्हाट्सएप ने नए सर्च मैसेज बाय डेट फीचर को पेश किया है। इस फीचर की मदद से आप तारीख चुनकर व्हाट्सएप पर एक विशिष्ट मैसेज या मीडिया सर्च कर सकते हैं। इस फीचर को आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के साथ डेस्कटॉप यानी व्हाट्सएप वेब यूजर्स के लिए भी जारी किया गया है।

ऐसे काम करेगा फीचर

किसी विशिष्ट तारीख के व्हाट्सएप मैसेज को खोजने के लिए, चैट या ग्रुप पर जाएं और नाम पर क्लिक करें। अब "सर्च" चुनें। एंड्रॉयड फोन पर, आपको ऊपरी दाएं कोने में एक कैलेंडर आइकन मिलेगा, जबकि आईफोन पर यह नीचे दाएं कोने पर उपलब्ध है।

अब कैलेंडर आइकन पर क्लिक करें, तारीख चुनें और व्हाट्सएप ऑटोमेटिक रूप से आपको उस विशिष्ट तारीख के मैसेज पर ले जाएगा। इससे व्हाट्सएप पर पुराने मैसेज को नेविगेट करना आसान हो जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो सालों से व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे हैं।

व्हाट्सएप पर आए कई नए फीचर्स

व्हाट्सएप ने पिछले कुछ महीनों में कई नए फीचर्स पेश किए हैं। इसने हाल ही में बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू, मोनोस्पेस जैसे विभिन्न टेक्स्ट फॉर्मेटिंग विकल्प पेश किए हैं। व्हाट्सएप ने कई सिक्योरिटी फीचर्स भी पेश किए हैं। यदि आप अब तक इन फीचर्स का फायदा नहीं ले पा रहे हैं तो अपने ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से अपडेट कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article