टेक एंड गैजेट्स

X यूजर्स की मौज! फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉलिंग फीचर, जानें तरीका

X Audio-Video Calls: ये फीचर्स पहले केवल पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए थे, लेकिन अब, सभी यूजर्स को ऐप के भीतर ऑडियो और वीडियो कॉल करने का अवसर मिलेगा।

Image

X Audio Video Calls

X Audio-Video Calls: एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स ने सभी यूजर्स के लिए अपनी प्रीमियम ऑडियो-वीडियो कॉलिंग सुविधा का विस्तार कर दिया है। यानी अब फ्री में एक्स पर ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। इस फीचर को पहले ट्विटर ब्लू यूजर्स के लिए पेश किया गया था। लेकिन कंपनी ने अब इसको व्यापक यूजर्स के लिए पेश किया है। इसे अब आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

मस्क ने पोस्ट कर दी जानकारी

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने एक्स पोस्ट के माध्यम से नए फीचर को जारी करने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, " ऑडियो और वीडियो कॉलिंग अब X पर सभी के लिए उपलब्ध है! आप पहले किसे कॉल कर रहे हैं?" बता दें कि एक्स के एक इंजीनियर, एनरिक बैरागन, ने थोड़े दिन पहले ही इस फीचर को लेकर पोस्ट किया था।

कैसे काम करेगा फीचर?

एनरिक ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ये फीचर्स पहले केवल पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए थे, लेकिन अब, सभी यूजर्स को ऐप के भीतर ऑडियो और वीडियो कॉल करने का अवसर मिलेगा। हम धीरे-धीरे गैर प्रीमियम यूजर्स के लिए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग शुरू कर रहे हैं, इसे आजमाएं! अब आप सभी को कॉल की अनुमति देने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

ये भी जान लें

एक्स से ऑडियो और वीडियो कॉल सर्विस का इस्तेमाल आप अपने फॉलोअर्स के साथ कर सकेंगे। यानी सिर्फ उन्हीं यूजर्स का कॉल रिसीव कर पाएंगे, जिन्हें आपने फॉलो किया है या वह आपके एड्रेस बुक में मौजूद हैं। यूजर्स के पास अपनी सेटिंग्स को एडजस्ट करने की सुविधा भी है, जिससे वे केवल उन लोगों से कॉल प्राप्त कर सकते हैं जिन्हें वे फॉलो करते हैं या प्लेटफार्म पर किसी से भी कॉल करने के लिए इसे ऑन कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article