क्रिकेट

आईसीसी टी20 रैंकिंग में खत्म हुई टीम इंडिया की चार साल की बादशाहत, इंग्लैंड की टीम बनी नंबर वन

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 और 0-4 के अंतर से हार के बाद भारतीय टीम का आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर वन का ताज छिन गया है। इंग्लैंड दुनिया की नई टी20 टीम बन गई है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI X)

लंदन: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में 56 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी की टी20 रैंकिग में नंबर वन टीम का खिताब गंवा दिया। इंग्लैंड की टीम भारतीय टीम के खिलाफ पांच मैच की सीरीज में 4-0 के अंतर से जीत के साथ आईसीसी टी20 रैंकिंग में दुनिया की नंबर वन टीम बन गई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम को आयरलैंड दौरे पर 0-2 और इंग्लैंड दौर पर 0-4 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

फरवरी 2022 में टी20 में नंबर वन बनी थी टीम इंडिया

भारतीय टीम आईसीसी की टी20 रैंकिंग में पहले पायदान पर फरवरी 2022 में पहुंची थी। इसके बाद से इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में खेले गए सीरीज के पांचवें टी20 मुकाबले में हार तक टीम इंडिया दुनिया की नंबर वन टी20 टीम बनी रही। भारतीय टीम ने अपने दबदबे को बरकरार रखते हुए साल 2024 और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। लेकिन लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद नए कप्तान और युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी टीम इंडिया का हाल बेहाल हो गया।

सूर्या की कप्तानी में भारत ने नहीं गंवाई थी कोई सीरीज

मार्च 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। टीम इंडिया ने साल 2024 के टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव या अन्य खिलाड़ियों की कप्तानी में एक भी टी20 सीरीज में हार नहीं मिली थी और उसका दबदबा टी20 में लगातार बना रहा लेकिन नए कप्तान के कमान संभालते ही समीकरण बदल गए और भारतीय टीम का यूरोप दोरे पर लगातार दो सीरीज में सूपड़ा साफ हो गया। ऐसे में एशियाई खेल, ओलंपिक में पदक जीतने की संभावनाओं को भी करारा झटका लगा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article