टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp ने रोलआउट किए दो धांसू फीचर्स, अब स्टेटस में दिखेंगे Ads, चैनल की बढ़ेगी रीच

WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए वॉट्सऐप समय-समय पर नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी ने बीटा यूजर्स के लिए दो धमाकेदार फीचर्स रोलआउट कर दिए हैं। अब यूजर्स आसानी से अपना चैनल प्रमोट कर पाएंगे।

Image

वॉट्सऐप ने लॉन्च किए दो धमाकेदार फीचर्स। (फोटो क्रेडिट- iStock)

WhatsApp New Update: वॉट्सऐप आज के समय में एक जरूरी ऐप्लिकेशन बन चुका है। यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स की जरूरत और सहूलियत के लिए समय-समय पर नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए दो धमाकेदार फीचर्स पेश किए हैं जो कि उन्हें ऐप पर एक नया एक्सपीरियंस देंगे।

वॉट्सऐप जब भी कोई नया फीचर लाता है तो वह पहले महीनों तक इसकी टेस्टिंग करता है। कंपनी फीचर्स को पहले बीटा यूजर्स को रोलआउट करती है ताकि उसकी अच्छे से जांच हो सके और फिर उसके बाद उसे रेगुलर यूजर्स के पास रोल आउट किया जाता है। अब WhatsApp ने अपने बीटा यूजर्स के लिए ‘Status Ads’ और ‘Promoted Channels’ दो धमाकेदार फीचर्स लॉन्च कर दिए हैं।

WAbetainfo ने शेयर की जानकारी

WhatsApp पर आए दो नए फीचर्स की जानकारी कंपनी के अपडेट्स और अपमकिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वाली वेबसाइट WAbetainfo की तरफ से शेयर की गई है। इसमें बताया गया है कि WhatsApp बीटा वर्ज़न 2.25.21.11 को कुछ बीटा यूजर्स के लिए टेस्ट किया गया है। इसी में दोनों फीचर्स को शामिल किया गया है।

WhatsApp Status Ads फीचर की बात करें तो अब बिजनेस अकाउंट यूजर्स अपने प्रोडक्ट या सर्विस से जुड़ी से जुड़े विज्ञापन को अपने वॉट्सऐप स्टेटस सेक्शन में दिखा सकेंगे। ये Ads आम स्टेटस के बीच में नजर आएंगे लेकिन इस पर स्पॉन्सर्ड का लेबल लगा होगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगर कोई यूजर बार बार विज्ञापन को नहीं देखना चाहता है तो वह उसे ब्लॉक कर सकता है।

चैनल की बढ़ेगी रीच

WhatsApp Beta यूजर को मिला दूसरा फीचर Promoted Channels का है यह फीचर पब्लिक चैनल्स की रीच बढ़ाने में मदद करेगा। अब अगर कोई क्रिएटर या फिर बिजनेस अपने चैनल को प्रमोट करता है तो वह चैनल के डायरेक्टरी में हाइलाइट होकर दिखाई देगा। इससे यूजर्स को चैनल की पहुंच बढ़ाने और फॉलोअर्स गेन करने में मदद मिलेगी। इन प्रमोटेड चैनल में आपको स्पॉन्सर्ड का टैग मार्क मिलेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article