टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत में फिर हुई बड़ी कटौती, 20,000 रुपये का हुआ Price Drop

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। Flipkart और Amazon दोनों ही इस स्मार्टफोन को हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका दे रहे हैं। अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो अपने हजारों रुपये की बचत कर पाएंगे।

Image

डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका है। (फोटो क्रेडिट- X)

Samsung Galaxy S24 FE Price Cut Offer: साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग के पास स्मार्टफोन्स की लंबी चौड़ी लिस्ट है। कंपनी के पास बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में एक से बढ़कर एक फोन्स मौजूद हैं। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जिसमें फीचर्स तो प्रीमियम सेगमेंट के हो लेकिन उसकी कीमत कम हो आपके लिए काम की खबर है। सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 FE की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों से ही आप इस स्मार्टफोन को भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE कंपनी का एक फीचर लोडेट स्मार्टफोन है। इसमें आपको शानदार कलर डिस्प्ले मिलती है। इसके साथ ही इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और हाई स्पीड परफॉर्मेंस वाला प्रोसेसर भी मिलता है। डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ यह फोन आपको मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे काम में भी अच्छी परफॉर्मेंस देगा। आइए आपको इस फोन पर मिलने वाले लेटेस्ट डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE में हुआ प्राइस ड्रॉप

Samsung Galaxy S24 FE को कंपनी ने पिछले साल 2024 में लॉन्च किया था। अब कंपनी जल्द ही Galaxy S25 FE को पेश कर सकती है। ऐसे में अब इस स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन 59,999 रुपये यानी करीब 60 हजार रुपये में लिस्ट है। आपके लिए गुड न्यूज यह है कि इसे खरीदने के लिए अब इतने अधिक पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।

फ्लिपकार्ट ग्राहकों को Samsung Galaxy S24 FE पर 33% का मैसिव डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। इस डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत सिर्फ 39,999 रुपये रह गई है। मतलब फ्लिपकार्ट के ऑफर में आप सीधे-सीधे 20,000 रुपये बचाने वाले हैं। इसके अलावा अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी करते हैं तो आपके 5% कैशबैक पाने का भी मौका रहेगा।

फ्लिपकार्ट लाया धांसू ऑफर

अब बात करते हैं Samsung Galaxy S24 FE पर मिलने वाले सबसे बड़े ऑफर की। ई-कॉमर्स कंपनी इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इसमें आपको फ्लैट डिस्काउंट से भी ज्यादा की बचत कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट में आप अपना पुराना स्मार्टफोन देकर 32,000 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगा।

Amazon भी दे रहा है धमाकेदार ऑफर

आपको बता दें कि अगर आप अमेजन से इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो यहां पर भी आपको भारी डिस्काउंट ऑफर देखने को मिलने वाला है। अमेजन में इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस मॉडल पर कंपनी अभी 35% का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 38,899 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। बैंक ऑफर में आपके पास एक्स्ट्रा पैसे बचाने का भी मौका रहेगा।

Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स

  • Samsung Galaxy S24 FE में एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल डिजाइन मिलता है।
  • Samsung Galaxy S24 FE में IP68 रेटिंग मिलती है जिससे यह पानी में भी सेफ रहेगा।
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा जिसे आप अपग्रेड कर सकते हैं।
  • इसमें आपको 8GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
  • फोटोग्राफी के लिए रियर में 50+8+12 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • Samsung Galaxy S24 FE में कंपनी ने Exynos 2400e चिपसेट दिया है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article