WhatsApp Bans Over 80 Lakh Accounts: व्हाट्सएप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन करने के लिए एक महीने में 8.4 मिलियन से अधिक (84 लाख) भारतीय अकाउंट को बंद कर दिया है। इन अकाउंट को 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच बंद किया गया है।
एक महीने में बंद किए लाखों अकाउंट
व्हाट्सएप ने अपनी मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच कुल 8,458,000 भारतीय अकाउंट को ब्लॉक किया गया है। इनमें से 1,661,000 अकाउंट को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित किया गया, जिसका अर्थ है कि किसी भी यूजर्स की शिकायत प्राप्त होने से पहले ही उनका पता लगा लिया गया और उन पर कार्रवाई की गई।
बता दें कि सोशल मीडिया कंपनियों को यह रिपोर्ट भारत की इलेक्ट्रॉनिकी अधिनियम (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम, 2021 के नियम 4(1)(d) और नियम 3A(7) के अनुसार हर महीने देनी होती है।
क्यों बैन हुए अकाउंट्स
रिपोर्ट के अनुसार, ये प्रतिबंध मुख्य रूप से व्हाट्सएप के एक्टिव ऑटोमेटेड सिस्टम की मदद से किया गया है। जिन्हें संदिग्ध व्यवहार पैटर्न, जैसे कि बल्क मैसेजिंग, जो कि स्कैम या प्लेटफार्म के दुरुपयोग की पहचान करता है।
यूजर्स रिपोर्ट के बारे में, व्हाट्सएप ने खुलासा किया कि अगस्त 2024 में, उसे अपने ग्रीवेंस मैकेनिज्म के माध्यम से 10,707 यूजर्स रिपोर्ट मिलीं। इनमें से, व्हाट्सएप ने 93 शिकायतों पर कार्रवाई की। यह शिकायतें ईमेल और पोस्टल चैनलों के माध्यम से अपने भारत शिकायत अधिकारी को सीधे भेजी गई थीं। जिनमें प्रतिबंध अपील, अकाउंट सपोर्ट, सेफ्टी इश्यू, और अन्य यूजर्स रिलेटेड चिंताएं थीं।
