टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp लेकर आया धमाकेदार फीचर, AI फटाफट जनरेट करेगा स्टीकर, चैटिंग का बदलेगा अंदाज

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एआई स्टीकर फीचर लेकर आया है। यूजर्स अब अपनी जरूरत के मुताबिक एआई की मदद से तरह-तरह के अलग-अलग स्टीकर्स को कुछ ही मिनट में जनरेट कर सकते हैं। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स को चैटिंग के दौरान एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

Image

वॉट्सऐप ने पिछले कछ सालों में कई सारे धमाकेदार फीचर्स लॉन्च किए हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करीब 4 बिलियन से अधिक लोग इसे अपने स्मार्टफोन में इस्तेमाल करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय-समय में नए-नए अपडेट्स और फीचर्स जोड़ती रहती है। पिछले कुछ महीनों में मेटा की तरफ से इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में कई सारे ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जिन्होंने यूजर एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदल दिया है। अब कंपनी ने इसी क्रम में ऐप में एक नया अपडेट दे दिया है।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एआई स्टीकर फीचर लेकर आया है। यूजर्स अब अपनी जरूरत के मुताबिक एआई की मदद से तरह-तरह के अलग-अलग स्टीकर्स को कुछ ही मिनट में जनरेट कर सकत हैं। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स को चैटिंग के दौरान एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

फटाफट जनरेट होंगे स्टीकर्स

WhatsApp के AI स्टिकर ऐसी डिजिटल तस्वीरें होते हैं, जिन्हें यूजर अपने लिखे हुए टेक्स्ट के आधार पर खुद बनवा सकते हैं। इस नए फीचर के बाद यूजर्स को अब पहले से बने स्टिकर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। यूजर बस अपनी पसंद के मुताबिक एक छोटा सा शब्द लिखें और एआई तुरंत यूजर्स को स्टीकर जनरेट करके दे देगा। स्टीकर जनरेट होने के बाद सीधे चैट में भेजा जा सकता है।

आपको बात दें कि फिलहाल वॉट्सऐप की तरफ से इस फीचर को अभी बीटा यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस नए फीचर को अभी WhatsApp बीटा वर्जन 2.23.17.14 पर स्पॉट किया गया है जहां पर यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपने टॉपिक के अनुसार खुद के स्टिकर बना सकते हैं। अभी यह सुविधा बीटा टेस्टिंग में है, इसलिए इसे सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही दिया गया है। जल्द ही इसे नॉर्मल यूजर्स के लिए भी पेश किया जाएगा। अगर आप वॉट्सऐप के इस नए फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप अपने स्मार्टफोन में बीटा वर्जन इंस्टाल कर सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article