WhatsApp AI Chats Shortcut: अगर आप भी मैसेजिंग और चैटिंग के लिए Meta के व्हाट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मेटा ने व्हाट्सएप के लिए AI चैटबॉट्स की सुविधा को जारी किया है। व्हाट्सएप के साथ टेक दिग्गज ने फेसबुक, इंस्टाग्राम के साथ भी एआई सपोर्ट को जारी किया है। बता दें कि मेटा कनेक्ट 2023 इवेंट के दौरान कंपनी ने इसकी घोषणा की थी।
आपको कब मिलेगा व्हाट्सएप AI चैटबॉट्स का सपोर्ट
नए फीचर को एंड्रॉयड वर्जन 2.23.24.26 अपडेट के साथ पेश किया गया है। हालांकि, फीचर अभी कुछ ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। बता दें कि व्हाट्सएप यूजर्स एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स पर काम कर है। हाल ही में कंपनी ने एक ही डिवाइस पर मल्टिपल अकाउंट इस्तेमाल करने की सुविधा दी है।
AI अवतार भी बना सकेंगे यूजर्स
ये चैटबॉट मेटा के बड़े भाषा मॉडल, लामा 2 से लैस है। एआई असिस्टेंट की मदद से प्रॉम्प्ट की मदद से फोटो भी जनरेट किया जा सकेगाा। कंपनी के अनुसार, इसकी मदद से एआई अवतार भी बनाए जा सकेंगे। नया AI चैटबॉट बटन व्हाट्सएप के 'चैट' सेक्शन में मिलेगा और 'न्यू चैट' बटन के टॉप पर मिलेगा। नए फीचर्स में व्हाट्सएप यूजर्स को एआई चैटबॉट तक पहुंच आसान बनाने और उन्हें आवश्यक मदद प्राप्त करने में आसानी होगी।
कंपनी ने कहा कि एआई चैटबॉट का उपयोग व्हाट्सएप के बारे में सवालों के जवाब देने, ग्राहक सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी। वहीं नए फीचर के साथ यूजर्स टास्क को शेड्यूल भी कर सकेंगे।
