स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग अपने सबसे दमदार फोन Samsung Galaxy S24 के लॉन्च को लेकर पूरी तरह तैयार है। कई ऑनलाइन लीक्स से पता चलता है कि दक्षिण कोरियाई दिग्गज 17 जनवरी को सैन फ्रांसिस्को में एक फिजिकल इवेंट में गैलेक्सी एस24 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज के तहत गैलेक्सी S24, गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा फोन को लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy S24 सीरीज की सेल
कोरियाई पब्लिकेशन, द एलेक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज की बिक्री लॉन्च के तुरंत बाद 17 जनवरी से शुरू हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्मार्टफोन की डिलीवरी 26 से 30 जनवरी के बीच होने की उम्मीद है और इसकी ओपन सेल 30 जनवरी के बाद शुरू होगी।
Samsung Galaxy S24 सीरीज की स्पेसिफिकेशन
हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की स्पेसिफिकेशन और लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन फोन के कई लीक्स सामने आ रहे हैं। लीक्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.8 इंच क्यूएचडी+ डायनामिक AMOLED एलटीपीओ डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
वहीं नए फोन के साथ S23 अल्ट्रा के एल्यूमीनियम फ्रेम से मजबूत टाइटेनियम फ्रेम से लैस किया जा सकता है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा।
