टेक एंड गैजेट्स

27 अप्रैल को लॉन्च होगा 10200mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन, 12 घंटे तक का मिलेगा बैकअप

Vivo Y600 Pro में मिलने वाली बड़ी बैटरी एआई ऑप्टिमाइज्ड और साथ ही एनर्जी एफिशिएंट बैटरी होगी। इसमें आपको शानदार शानदार पावर मैनेजमेंट मिलने वाला है। कंपनी का दावा है कि इसमें फुल चार्ज पर हैवी टास्क करने पर भी 12 घंटे तक का बैकअप मिलेगा।

Image

वीवो के इस स्मार्टफोन में आपको कई सारे दमदार फीचर्स मिलेंगे। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। पिछले कुछ समय में बाजार में बड़ी बैटरी का ट्रेंड देखने को मिला है। तमाम स्मार्टफोन मेकर कंपनी अब बाजार में 6000mAh से बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश कर रही है। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए अब चीन की दिग्गज कंपनी वीवो भी अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार स्मार्टफोन लाने जा रही है। वीवो अगले कुछ दिनों में ही बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन पेश कर सकती है जिसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

आपको बता दें कि वीवो का यह अपमकिंग स्मार्टफोन Vivo Y600 Pro होगा। कंपनी इसे बाजार में 27 अप्रैल को लॉन्च करेगी। वीवो इस स्मार्टफोन में 10,200mAh तक की बड़ी बैटरी दे सकती है। अगर यह स्मार्टफोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ दस्तक देता है तो यह ब्रैंड का अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। वीवो इसे पहले चीन के मार्केट में पेश करेगी इसके बाद इसी ग्लोबल मार्केट में एंट्री हो सकती है।

स्मार्टफोन में 12 घंटे तक का बैकअप

कंपनी ने Vivo Y600 Pro की लॉन्च डेट से पर्दा उठाने के साथ ही इसके फीचर्स को टीज करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि स्मार्टफोन सभी फीचर्स से पर्दा लॉन्च डेट को ही उठेगा। कंपनी इस स्मार्टफोन में अपने फैंस को Blue, Purple और White कलर ऑप्शन दे सकती है। इसमें मिलने वाली बड़ी बैटरी एआई ऑप्टिमाइज्ड और साथ ही एनर्जी एफिशिएंट बैटरी होगी। इसमें आपको शानदार शानदार पावर मैनेजमेंट मिलने वाला है। कंपनी का दावा है कि इसमें फुल चार्ज पर हैवी टास्क करने पर भी 12 घंटे तक का बैकअप मिलेगा। वहीं इसकी बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Vivo Y600 Pro के संभावित फीचर्स

Vivo Y600 Pro के दूसरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें आपको परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7300e का प्रोसेसर मिलेगा। मल्टी टास्किंग को स्मूथ बनाने के लिए इसमें 8GB से लेकर 12GB तक की रैम का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही अगर स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो बेस वेरिएंट में 128GB से लेकर 512GB तक की स्टोरेज मिलेगी। वहीं अगर डिस्प्ले की बात करें तो इस अपमकिंग स्मार्टफोन में आपको 6.83 इंच की OLED पैनल वाली डिस्प्ले मिलेगी। सामने आई फोटो से पता चलता है कि इसमें कंपनी मोबाइल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article