WhatsApp में आया सबसे बड़ा फीचर, करोड़ों यूजर्स अब ऐप से कर पाएंगे मोबाइल रिचार्ज

WhatsApp Mobile Recharge Feature: WhatsApp के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अब तक का सबसे यूजफुल फीचर पेश कर दिया है। वॉट्सऐप यूजर्स अब ऐप से ही अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज कर पाएंगे।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 23 2026, 20:30 IST
WhatsApp लाया नया फीचरImage Credit : Digit01 / 10

WhatsApp लाया नया फीचर

WhatsApp इस समय सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। कंपनी अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाती रहती है। अब कंपनी ने एक बड़े ही काम का फीचर पेश कर दिया है।

नया फीचर बड़ी जरूरत करेगा पूरीImage Credit : Digit02 / 10

नया फीचर बड़ी जरूरत करेगा पूरी

वॉट्सऐप अपने यूजर्स को कई ऐसे फीचर्स ऑफर करता है जो डेली रूटीन वर्क में यूजर्स का काम आसान करते हैं। अब एक बार फिर से वॉट्सऐप ने ऐसा ही धमाकेदार फीचर पेश किया है जो एक बड़ी जरूरत को पूरा करने वाला है।

मैसेजिंग ऐप से रिचार्जImage Credit : Digit03 / 10

मैसेजिंग ऐप से रिचार्ज

मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप ने भारत में एक नई सुविधा दे दी है। भारतीय वॉट्सऐप यूजर्स अब सीधे ऐप से ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर पाएंगे। कंपनी ने इस सुविधा के लिए नीदरलैंड की एक पेमेंट कंपनी के साथ हाथ मिलाया है।

Android और iOS दोनों को मिलेगी सुविधाImage Credit : Digit04 / 10

Android और iOS दोनों को मिलेगी सुविधा

आने वाले कुछ ही हफ्तो में कंपनी इस फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स को रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध करा देगी। अब वॉट्सऐप यूजर्स को रिचार्ज के लिए किसी दूसरे ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

चैटिंग के साथ सथ रिचार्ज की सुविधाImage Credit : Digit05 / 10

चैटिंग के साथ सथ रिचार्ज की सुविधा

मोबाइल यूजर्स वॉट्सऐप से सिर्फ रिचार्ज ही नहीं कर पाएंगे बल्कि वे रिचार्ज प्लान्स को भी देख पाएंगे। इसके बाद वे अपने पसंद का प्लान चुनकर रिचार्ज को पूरा कर पाएंगे। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप यूजर्स को पहले से ही कुछ शहरों में बिल पेमेंट और मेट्रो टिकट बुकिंग की सुविधा देता है।

PayU के साथ साझेदारीImage Credit : Digit06 / 10

PayU के साथ साझेदारी

वॉट्सऐप की तरफ से इस नए फीचर्स को लेकर गुरुवार को घोषणा की गई। वॉट्सऐप के मुताबिक देश मे मैसेजिंग ऐप के जरिए रिचार्ज की सुविधा शुरू करने के लिए के लिए उसने PayU के साथ पार्टनरशिप की है।

Jio, Airtel और Vi यूजर्स को राहतImage Credit : Digit07 / 10

Jio, Airtel और Vi यूजर्स को राहत

Airtel, Jio और Vi के प्रीपेड यूजर्स वॉट्सऐप पर ही रिचार्ज प्लान्स को चुन सकते हैं और वॉट्सऐप पर रहते हुए ही मोबाइल नंबर को रिचार्ज कर पाएंगे। कंपनी इसे यूजर्स तक अलग-अलग फेज में रोलआउट करेगी इसलिए अगर आपको यह फीचर अभी तक नहीं मिला तो थोड़ा इंतजार कर लें।

स्क्रीन में मिलेगा रुपये का आइकनImage Credit : Digit08 / 10

स्क्रीन में मिलेगा रुपये का आइकन

आपको बता दें कि पेमेंट की सुविधा को आसान बनाने के लिए वॉट्सऐप ने होम स्क्रीन पर 1 रुपये का आइकन जोड़ा है। यह आइकन आपको कैमरा आइकन के ठीक साइड में मिलेगा इस पर टैप करके आप पेमेंट सेक्शन पर जा सकते हैं और रिचार्ज कर सकते हैं।

इस तरह से करें रिचार्जImage Credit : Digit09 / 10

इस तरह से करें रिचार्ज

अगर आप वॉट्सऐप ऐप के जरिए मोबाइल रिचार्ज करना चाहते हैं तो ₹ आइकन पर टैप करें। इसके बाद आपको 'Mobile Prepaid Recharge' के ऑप्शन को टैप करना होगा। अब आपको अपना नंबर या फिर दूसरे का नंबर देने का ऑप्शन मिलेगा।

चंद स्टेप में होगा मोबाइल रिचार्जImage Credit : Digit10 / 10

चंद स्टेप में होगा मोबाइल रिचार्ज

अगले स्टेप में आपको अपना सर्विस प्रवाइडर कंफर्म करना होगा। इसके बाद आप अपने मोबाइल ऑपरेटर के उपलब्ध प्लान को चुने। इसके बाद आपको पेमेंट मोड UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद पेमेंट प्रॉसेस को पूरा करने के बाद आप सफलता पूर्वक रिचार्ज कर पाएंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!