Vivo Y400 5G India Launch: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपको एक नया ऑप्शन मिलने वाला है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो आज यानी 4 अगस्त को Vivo Y400 5G को लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में दस्तक दे सकता है।
Vivo Y400 5G की कीमत
Vivo Y400 5G के लॉन्च से पहले ही कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी है। फीचर्स के साथ-साथ इसकी कीमत का भी खुलासा हो गया है। लीक्स की मानें तो Vivo Y400 5G को कंपनी दो वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे कंपनी 21,999 में लॉन्च कर सकती है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसे कंपनी बाजार में 23,999 रुपये में पेश कर सकती है।
वीवो अपने लेटेस्ट Vivo Y400 5G को दो कलर वेरिएंट में पेश कर सकती है जिसमें Glam White और Olive Green के शामिल हो सकते है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये हो और उसे दमदार फीचर्स भी मिलें तो आप इस अपमकिंग स्मार्टफोन की तरफ जा सकते हैं।
Vivo Y400 5G के संभावित फीचर्स
- Vivo Y400 5G में कंपनी 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन मिल सकती है।
- डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसमें आपको 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
- सिक्योरिटी के लिए इसमें कंपनी इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट दे सकता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
- इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
- Vivo Y400 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
- स्मार्टफोन को 6000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
