चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में एक धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो ने भारत में फ्लैगशिप Vivo X300 FE को लॉन्च कर दिया है। वीवो ने कुछ समय पहले ही इसे चीन के मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें आपको टॉप नॉच फीचर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी ने इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया है। वीवो का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 90W की दमदार फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
वीवो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन प्रीमियम कैटेगरी का है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं जिसमें आपको परफॉर्मेंस के साथ-साथ शानदार कैमरा सेंसर भी मिले तो आपके लिए Vivo X300 FE एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने इसमें रियर में शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसके साथ ही यह समार्टफोन एआई फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।
Vivo X300 FE की कीमत
Vivo X300 FE में कंपनी फैंस को कई सारे वेरिएंट ऑफर करती है। इसका बेस वेरिएंट 12GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है जिसकी कीमत 79,999 रुपये है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 12GB+512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है जिसे खरीदने के लिए आपको 89,999 खर्च करने पड़ेंगे। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए Zeiss Telephoto Extender Gen2 किट भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। वहीं इसके Telephoto Extender Accessories Kit को 3,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
कंपनी ग्राहकों को इस फोन की खरीद पर 5000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस का ऑफर भी दे रही है। वहीं आपको SBI, Axis बैंक कार्ड के जरिए 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा। आप इस स्मार्टफोन को कंपनी की ऑधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे Flipkart, Amazon की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन की सेल 14 मई से शुरू करेगी।
Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशन्स
- Vivo X300 FE में वीवो ने 6.31 इंच का LTPO Amoled डिस्प्ले दिया है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है।
- फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 50+8+50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- कंपनी ने Vivo X300 FE में स्ट्रीट फोटोग्राफी मोड फीचर का भी सपोर्ट दिया है।
- Vivo X300 FE को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसमें 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
