टेक एंड गैजेट्स

Motorola लेकर आ रहा है धांसू फोल्डेबल फोन, Samsung-OnePlus की बढ़ेगी टेंशन

Motorola Razr Fold को कंपनी की तरफ से 2026 की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। अब कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन में आपको OLED डिस्प्ले मिलने वाली है।

Image

मोटोरोला के अपकमिंग फोल्डेबल फोन में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Motorola)

पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन्स मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि अब लगभग सभी स्मार्टफोन मेकर कंपनियां अपने फैंस के लिए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर फोकस कर रही हैं। अगर आप मोटोरोला के फैंस हैं तो आपको अच्छी खबर है। कंपनी एक दमदार फीचर्स वाला नया फोल्डेबल स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। भारत में मोटो का अपकमिंग डिवाइस Motorola Razr Fold होगा। इसमें आपको फ्लैगशिप कैटेगरी के फीचर्स देखने को मिलेंगे।

आपको बता दें कि Motorola Razr Fold को कंपनी की तरफ से 2026 की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। अब कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन में आपको OLED डिस्प्ले मिलने वाली है। भारतीय बाजार में इसकी सीधी टक्कर Samsung-OnePlus के प्रीमियम फोन्स से होगी।

Motorola Razr Fold को लेकर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से पोस्ट भी किया गया है। कंपनी ने ट्वीट करके इसकी भारतीय बाजार में जल्द लॉन्चिंग का ऐलान किया है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि ग्लोबल मार्केट वाला वेरिएंट ही लॉन्च होगा या फिर इसमें कुछ अलग फीचर्स देखने को मिलेंगे। हालांकि इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि इसमें आपको ग्लोबल मार्केट वाले ही फीचर्स मिलेंगे।

Motorola Razr Fold में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Motorola Razr Fold में आपको परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है जिसमें आपको 3.8GHz की पीक क्लॉक स्पीड देखने को मिल सकती है। इसमें आपको 512GB की इंटर्नल स्टोरेज दी जा सकती है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 16GB रैम सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसके डिस्प्ले में आपको 8 इंच की इनर डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोटोग्राफी लवर्स को भी मोटोरोला का यह स्मार्टफोन जमकर भाने वाला है। इसमें आपको प्रीमियम कैटेगरी का कैमरा सेंसर मिलने वाला है।

Motorola Razr Fold में कंपनी 6.6 इंच की कवर डिस्प्ले दे सकती है जिसमें आपको 165Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। स्मार्टफोन के डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए इसमें आपको Corning Gorilla Glass Ceramic 3 की प्रोटेक्शन मिलेगी। इस स्मार्टफोन में आपको IP49 की रेटिंग मिलेगी। इसके अलावा इस फोल्डेबल फोन में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी और 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही इसमें आपको 50W की वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article