टेक एंड गैजेट्स

Vivo V30, V30 Pro: 50MP सेल्फी और 50MP के तीन रियर कैमरे वाला फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo V30, Vivo V30 Pro Launched In India: दोनों फोन में 6.78 इंच 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,800 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल है। वीवो V30 स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 और प्रो मॉडल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट से लैस है।

Image

Vivo V30, Vivo V30 Pro

Vivo V30, Vivo V30 Pro Launched In India: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने दो नए फोन वीवी वी30 और वीवो वी30 प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन को दमदार कैमरा सेटअप और 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में 50MP सेल्फी कैमरा और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और 12 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

Vivo V30, Vivo V30 Pro: कीमत और ऑफर

वीवो V30 प्रो को भारत में अंडमान ब्लू और क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह 8GB + 256GB विकल्प के लिए 41,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि 12GB + 512GB वेरियंट 46,999 रुपये में आता है।

वहीं Vivo V30 भी अंडमान ब्लू, क्लासिक ब्लैक और एक अतिरिक्त पीकॉक ग्रीन शेड में आता है। यह 8GB + 128GB 33,999 रुपये, 8GB + 256GB 35,999 रुपये, और 12GB + 512GB 37,999 रुपये में आता है।

Vivo V30, Vivo V30 Pro: स्पेसिफिकेशन

दोनों फोन में 6.78 इंच 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,800 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल है। वीवो V30 स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 और प्रो मॉडल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट से लैस है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज पैक की गई है। दोनों फोनन एंड्रॉयड 14 आधारित फनटचओएस 14 के साथ आते हैं।

Vivo V30, Vivo V30 Pro: कैमरा

विवो V30 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और ऑरा लाइट फ्लैश यूनिट के साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ दूसरा 50 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। वीवो V30 प्रो में ये दोनों सेंसर हैं लेकिन इसके अलावा इसमें एक अतिरिक्त 50 मेगापिक्सेल पोर्ट्रेट कैमरा भी शामिल है। दोनों मॉडल में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Vivo V30, Vivo V30 Pro: बैटरी

बैटरी क्षमता की बात करें तो वीवो वी30 और वीवो वी30 प्रो दोनों में 5,000mAh की बैटरी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। बेस वेरिएंट ब्लूटूथ 5.4 को सपोर्ट करता है, जबकि प्रो मॉडल में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article