टेक एंड गैजेट्स

Vivo ने जारी किया Android 15 वाला नया अपडेट, AI फीचर्स का मिलेगा सपोर्ट

Vivo unveils Android 15 based OriginOS 5: वीवो के अनुसार, ओरिजिनओएस 5 15% तेज ऐप लॉन्च, 30% तेज ऐप स्विचिंग और सीपीयू पावर खपत में 26% की कमी प्रदान करता है। हालांकि, सबसे खास बदलाव वीवो का AI असिस्टेंट, "ब्लू हार्ट लिटिल वी" है। एंड्रॉयड 15 पर आधारित ओरिजिनओएस 5 का आधिकारिक बीटा रोलआउट अभी शुरू नहीं हुआ है। यह अगले महीने शुरू होगा।

Image

Vivo unveils Android 15 based OriginOS 5 (image-vivo)

Vivo unveils Android 15 based OriginOS 5: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने आधिकारिक तौर पर एंड्रॉइड 15 पर आधारित अपने कस्टम यूजर इंटरफेस का लेटेस्ट वर्जन ओरिजिनओएस 5 को पेश कर दिया है। ओरिजिन OS 5 में डायनेमिक आइलैंड जैसे फीचर्स भी पेश किए गए हैं, जिसे एटॉमिक आइलैंड कहा गया है। इस अपडेट में यूजर्स को वीडियो एडिटिंग, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और राइटिंग टूल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स भी मिलेंगे। हालांकि, अब तक इस अपडेट को रोलआउट नहीं किया गया है।

कब से जारी होगा अपडेट

एंड्रॉयड 15 पर आधारित ओरिजिनओएस 5 का आधिकारिक बीटा रोलआउट अभी शुरू नहीं हुआ है। यह अगले महीने शुरू होगा। इस अपडेट के साथ कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स और कई सारे बदलाव को शामिल करने वाली है। ओरिजिनओएस 5 इंटेलिजेंस रिसोर्स एलोकेशन का भी दावा करता है, जो GPU और RAM पावर को वहां लगाता है जहां फोरग्राउंड ऐप्स को सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

OriginOS 5 में क्या है नया?

वीवो के अनुसार, ओरिजिनओएस 5 15% तेज ऐप लॉन्च, 30% तेज ऐप स्विचिंग और सीपीयू पावर खपत में 26% की कमी प्रदान करता है। हालांकि, सबसे खास बदलाव वीवो का AI असिस्टेंट, "ब्लू हार्ट लिटिल वी" है। इसकी बदौलत, वीवो के पास अब "सर्कल टू सर्च" फीचर का अपना वर्जन है। और यह इसी तरह काम करता है - आप बस अपनी स्क्रीन पर किसी आइटम को सर्कल करते हैं, और लिटिल वी कंटेंट के आधार पर प्रासंगिक सर्च रिजल्ट और सजेशन देता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article