टेक एंड गैजेट्स

मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का वैल्यूएशन 79% घटा, रिपोर्ट में दावा

Elon Musk X: ट्विटर के अधिग्रहण के दौरान 13 अरब डॉलर का लोन लेते समय मस्क की ओर से बैंकों को कहा गया कि इस डील में उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। अक्टूबर 2022 में फिडेलिटी ने एक्स में 300 मिलियन डॉलर निवेश किए थे। इस साल जनवरी में फिडेलिटी के वैल्यूएशन को पीक से 71.5 प्रतिशत घटा दिया था।

Image

Elon Musk X

Elon Musk X: ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म फिडेलिटी की ओर से एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) की वैल्यूएशन को 78.7 प्रतिशत घटाकर 9.4 अरब डॉलर कर दिया है। अरबपति टेक कारोबारी की ओर से 44 अरब डॉलर में अक्टूबर 2022 में एक्स प्लेटफॉर्म को खरीदा गया था।

एक चौथाई से भी कम हुई वैल्यू

कंपनी द्वारा की गई फाइलिंग के हवाले से टेकक्रंच की रिपोर्ट में बताया गया कि अगस्त के अंत में एक्स का मूल्य अब उसके 44 अरब डॉलर के खरीद मूल्य के एक चौथाई से भी कम रह गया है। फंड की ओर से एक्स में उसकी हिस्सेदारी का मूल्य करीब 4.18 मिलियन डॉलर आंका गया है। जुलाई में इसकी वैल्यू 5.5 मिलियन डॉलर थी।

xAi पर काम कर रहे मस्क

रेगुलेटरी नियामकों में घोषित किए गए तथ्यों के आधार पर तैयार की गई इस रिपोर्ट पर एक्स, फिडेलिटी और मस्क की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। मई में मस्क द्वारा चलाई जा रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी एक्सएआई की ओर से भविष्य की टेक्नोलॉजी में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ाने के लिए 6 अरब डॉलर की राशि जुटाई गई थी।

मस्क द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया था कि इसका प्री-मनी वैल्यूएशन 18 अरब डॉलर है। अक्टूबर 2022 में फिडेलिटी ने एक्स में 300 मिलियन डॉलर निवेश किए थे। 2023 में फिडेलिटी ने एक्स के वैल्यूएशन को 65 प्रतिशत तक घटा दिया था। इस साल जनवरी में कंपनी के वैल्यूएशन को पीक से 71.5 प्रतिशत घटा दिया था।

13 अरब डॉलर का लोन

ट्विटर के अधिग्रहण के दौरान 13 अरब डॉलर का लोन लेते समय मस्क की ओर से बैंकों को कहा गया कि इस डील में उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। यह लोन तीन हिस्सों में बांटा हुआ है, जिसमें 6.5 अरब डॉलर का टर्म लोन और 6 अरब डॉलर के सीनियर और जूनियर बॉन्ड और 500 मिलियन डॉलर का रिवॉल्वर लोन शामिल था।

इनपुट- आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article