टेक एंड गैजेट्स

Urban HX 30: 2000 से कम में ANC वाला हेडफोन, दमदार फीचर्स और 45 घंटे की बैटरी लाइफ, जानें खासियत

HX 30 Headphone: इसमें हाइब्रिड एएनसी (एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट है। इसमें डिजिटल माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है, जो बाहरी आवाज को 32dB तक ब्लॉक कर देता है, जिससे डिवाइस को क्लियर और इमर्सिव साउंड मिलता है। कंपनी के अनुसार, Urban HX 30 एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक लगातार चल सकता है।

Image

Urban HX 30

HX 30 Headphone: भारतीय स्मार्ट वियरेबल्स ब्रांड URBAN ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स की रेंज को और बढ़ाते हुए नया URBAN HX30 Wireless लॉन्च किया है। यह एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन और 45 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है। अगर आप बजट में एक ऐसा हेडफोन ढूंढ रहे हैं, जो दिखने में अच्छा हो, आवाज में दम हो और फीचर्स में एडवांस हो, तो Urban HX 30 आपके लिए एक सही विकल्प हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो म्यूजिक सुनना, कॉल पर बात करना या ट्रैवल के दौरान एंटरटेनमेंट का मजा लेना पसंद करते हैं।

Urban HX 30: स्पेसिफिकेशन हाईलाइट्स

  • Super HD साउंड और 75Hz डीप बेस ऑडियो क्वालिटी
  • Hybrid ANC टेक्नोलॉजी, 32 dB तक नॉइज कैंसिलेशन
  • Dual Mic System कॉल क्वालिटी
  • Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी, 12 मीटर तक की रेंज
  • टच कंट्रोल और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ स्मार्ट यूजर इंटरफेस
  • 15 घंटे का प्लेबैक टाइम, 45 घंटे स्टैंडबाय बैटरी लाइफ
  • USB-C पोर्ट से 1.5–2 घंटे में फुल चार्ज
  • हल्का, कॉम्पैक्ट और ट्रैवल फ्रेंडली डिजाइन
  • 2000 रुपये कीमत

डिजाइन और कंफर्ट

Urban HX 30 का लुक स्टाइलिश और प्रीमियम है। ईयरमफ्स सॉफ्ट कुशन के साथ आते हैं, जो कानों में अच्छी तरह फिट होते हैं और लंबे समय तक पहनने पर भी आरामदायक महसूस होते हैं। इसका हल्का वजन इसे ऑफिस, ट्रैवल या डेली यूज के लिए बढ़िया ऑप्शन बनाता है।

साउंड क्वालिटी

इस हेडफोन में आपको Super HD साउंड का सपोर्ट मिलता है, जो म्यूजिक के हर बीट को साफ और दमदार बनाता है। 75Hz बेस के साथ म्यूजिक सुनने का एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है। आम यूजर्स के लिए इसकी साउंड क्वालिटी बेहतरीन कही जा सकती है।

हाइब्रिड एएनसी (Active Noise Cancellation)

HX 30 की सबसे बड़ी खासियत है इसका Hybrid ANC फीचर, जो बैकग्राउंड नॉइज को 32 dB तक कम कर देता है। इसका फायदा ये है कि आप मेट्रो, कैफे या ऑफिस जैसे शोर वाले माहौल में भी बिना रुकावट म्यूजिक सुन सकते हैं या कॉल पर बात कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी और कंट्रोल्स

यह हेडफोन Bluetooth 5.4 के साथ आता है, जिससे आपको 12 मीटर तक मजबूत कनेक्शन मिलता है। इसमें टच कंट्रोल्स और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट भी मौजूद हैं, जिससे म्यूजिक प्ले/पॉज, कॉल रिसीव या गूगल असिस्टेंट एक्टिवेट करना काफी आसान हो जाता है।

बैटरी बैकअप

कंपनी के अनुसार, HX 30 एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक लगातार चल सकता है, और इसका स्टैंडबाय टाइम 45 घंटे तक है। इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब 1.5 से 2 घंटे लगते हैं। चार्जिंग के लिए USB-C केबल मिलती है, जो पैकेज में शामिल है।

क्या खरीदना चाहिए?

अगर आप ₹2000 के अंदर ANC वाला हेडफोन चाहते हैं जिसमें शानदार साउंड, मॉडर्न फीचर्स और स्मार्ट लुक हो, तो HX 30 एक शानदार डील है। अगर इसमें फास्ट चार्जिंग और डीप बेस होता, तो यह और बेहतर हो सकता था।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article