टेक एंड गैजेट्स

10,000mAh की बैटरी के साथ Redmi K100 कल बाजार में दस्तक देगा, एक बार फुल चार्ज पर दिनभर का मिलेगा बैकअप

लॉन्च से पहले स्टैंडर्ड Redmi K100 को लेकर कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन को Geekbench बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसे बार-बार चार्जिंग पर न लगाना पड़े तो यह फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

Image

रेडमी के इस स्मार्टफोन में आपको पावरफुल फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन बाजार में Redmi K100 सीरीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कंपनी इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। लॉन्च से पहले इसके स्टैंडर्ड मॉडल Redmi K100 को लेकर कुछ बड़ी अपडेट्स सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 16GB तक रैम मिल सकती है। इसके अलावा फोन के बेंचमार्क स्कोर और ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। आइए जानते हैं Redmi K100 में क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है।

Redmi K100 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च

Redmi K100 सीरीज को सबसे पहले कंपनी के घरेलू मार्केट में पेश किए जाने की चर्चा है। इस सीरीज में Redmi K100, Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max जैसे मॉडल भी लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने सभी मॉडल्स के नाम और फीचर्स की आधिकारिक तौर पर फिलहाल अभी तक पुष्टि नहीं की है।

लॉन्च से पहले स्टैंडर्ड Redmi K100 को लेकर कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन को Geekbench बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव की एक पोस्ट में फोन का मॉडल नंबर M786BC के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन में मिलने वाले कई सारे फीचर्स का भी खुलासा हो गया है।

Redmi K100 में मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

Redmi K100 की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर हो सकता है। Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में Qualcomm का SM8750 चिपसेट दिया जा सकता है, जो कि Snapdragon 8 Elite होगा। इस प्रोसेसर में छह कोर 3.53GHz की क्लॉक की स्पीड और दो कोर की क्लॉक स्पीड 4.32GHz तक हो सकती है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 830 GPU का सपोर्ट मिल सकता है।

16GB RAM के साथ आ सकता है फोन

लीक्स की मानें तो, Redmi K100 को 16GB RAM के साथ पेश किया जा सकता है। इतनी बड़ी रैम के साथ स्मार्टफोन में कई सारी ऐप्स को एक साथ चलाने पर भी स्मूद परफॉर्मेंस मिलने वाली है। फोन के Geekbench स्कोर भी सामने आए हैं। लिस्टिंग में इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,705 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,885 पॉइंट्स हासिल किए हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Geekbench लिस्टिंग में Redmi K100 के Android 17 के साथ दस्तक दे सकता है। यूजर्स को नए Android वर्जन के कई सारे नए फीचर्स मिल सकते हैं।

50MP कैमरा मिलने की उम्मीद

कैमरे के मामले में भी Redmi K100 को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलने की भी संभावना है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 32 मेगापिक्सल तक का कैमरा देखने को मिल सकता है।

अल्ट्रा-वाइड कैमरे की मदद से यूजर्स बड़े एरिया की तस्वीरें ले सकेंगे। हालांकि, फोन के कैमरा सेंसर, दूसरे कैमरों की क्षमता और कैमरा फीचर्स के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

10,000mAh तक की बैटरी मिलने की चर्चा

Redmi K100 की बैटरी को लेकर भी बड़ा दावा किया जा रहा है। लीक्स की मानें तो रेडमी का यह स्मार्टफोन 10,000mAh की बड़ी बैटरी सपोर्ट के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है। इतनी बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi K100 में IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article