Vivo, Redmi और Realme आखिरी सप्ताह में मचाएंगे धमाल, देखें लॉन्च होने वाले फोन्स की लिस्ट
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Jan 25, 2026, 02:17 PM IST
26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच Vivo, Redmi और Realme भारतीय स्मार्टफोन्स बाजार में अपने नए डिवाइस को लॉन्च करने वाले हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो आपको बहुत जल्द कुछ फ्लैगशिप ऑप्शन्स मिलने वाले हैं।
भारतीय बाजार में दस्तक देने वाले हैं एक से बढ़कर एक धमाकेदार स्मार्टफोन्स।
2025 की ही तरह 2026 का साल भी स्मार्टफो बाजार के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है। इस साल कई सारे फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने वाले हैं। साल का पहला महीना ही टेक इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा। इस महीने कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने नए फोन लॉन्च किए हैं। अब जनवरी के आखिरी हफ्ते में भी भारतीय बाजार में काफी हलचल रहने वाली है। महीने के आखिरी सप्ताह कई नए और चर्चित स्मार्टफोन आने वाले हैं।
26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच Vivo, Redmi और Realme भारतीय स्मार्टफोन्स बाजार में अपने नए डिवाइस को लॉन्च करने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस जनवरी के आखिरी सप्ताह में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में कौन-कौन से डिवाइस शामिल हैं।
Vivo X200T
वीवो की तरफ से Vivo X200T को 27 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 59,999 रुपये हो सकती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ 12GB LPDDR5X रैम मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें तीनों सेंसर 50 मेगापिक्सल के होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
Redmi Note 15 Pro
जनवरी के आखिरी सप्ताह में Redmi Note 15 Pro की भारतीय बाजार में एंट्री हो सकती है। इस स्मार्टफोन में फैंस को MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें आपको 6.83 इंच की बड़ी एमोलेड स्क्रीन देखने को मिल सकती है। स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी होगा। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 6580mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन IP66 IP68, IP69 और IP69K से लैस होगा।
Redmi Note 15 Pro+
Redmi Note 15 Pro के साथ ही कंपनी Redmi Note 15 Pro+ को भी लॉन्च करेगी। दोनों ही स्मार्टफोन्स 29 जनवरी को बाजार में दस्तक दे सकते हैं। प्रो प्लस वेरिएंट में भी 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें आपको 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
Realme P4 Power
रियलमी अपने फैंस के लिए जनवरी के आखिरी सप्ताह पर Realme P4 Power को लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन में आपको अब तक की सबसे बड़ी 10,001mAh Battery का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसमें 12GB तक की रैम और 512GB तक की बड़ी स्टोरेज उपलब्ध कराई जा सकती है। स्मार्टफोन में आपको Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी जा सकती है।
Realme 16
जनवरी के आखिरी सप्ताह में ही रियलमी का एक और स्मार्टफोन देखने को मिल सकता है जो कि Realme 16 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 60W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।