टेक एंड गैजेट्स

ट्विटर पर 1 अप्रैल से देना होगा पैसा, वरना हट जाएगा ब्लू टिक

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 24, 2023, 02:12 PM IST

Twitter Blue Tick: ट्विटर 1 अप्रैल से सभी यूजर्स के लिए 'लिगेसी' ब्लू टिक को बंद करने वाला है। यह केवल पेमेंट करने वाले यूजर्स के लिए होगा। ट्विटर का पेड ब्लू सब्सक्रिप्शन अब दुनिया भर के यूजर्स के लिए है। इसके तहत ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स 4,000 कैरेक्टर के ट्वीट पोस्ट कर पाएंगे। वहीं कम विज्ञापन के साथ फुल एचडी रिजॉल्यूशन में 60 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर पाएंगे।

Image

ट्विटर ब्लू टिक

Photo : BCCL

Twitter Blue Tick: ट्विटर 1 अप्रैल से सभी यूजर्स के लिए 'लिगेसी' ब्लू टिक को बंद करने वाला है। यह केवल पेमेंट करने वाले यूजर्स के लिए होगा। सोशल मीडिया वेबसाइट पर अपना अकाउंट वैरिफाई कराना कई यूजर्स के लिए एक सपना था। अब जिसके पास पैसे हैं या पैसे देने को तैयार हैं, उन्हें ट्विटर पर वैरिफाई किया जा सकता है।

650 रुपये मंथली करना होगा पेमेंट

नवंबर 2022 में ही सीईओ एलन मस्क ने अगाह किया था कि कंपनी 'आने वाले महीनों में' ब्लूट टिक को हटा देगी। ट्विटर का पेड ब्लू सब्सक्रिप्शन अब दुनिया भर के यूजर्स के लिए है। इसके तहत ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स 4,000 कैरेक्टर के ट्वीट पोस्ट कर पाएंगे। वहीं कम विज्ञापन के साथ फुल एचडी रिजॉल्यूशन में 60 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर पाएंगे। साथ ही, सब्सक्राइबर्स के ट्वीट ट्विटर पर नॉर्मल यूजर्ज के मुकाबले सबसे पहले दिखाई देंगे। ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन इस साल फरवरी में भारत में शुरू हुआ, इसकी कीमत 650 रुपये मंथली वेबसाइट के लिए और सभी एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए 900 रुपये है। इसके अलावा सालाना 6,800 रुपये की कीमत का प्लान भी कंपनी ऑफर कर रही है।

क्या है प्रोसेस

एलन मस्क ने हाल ही में लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया है जिसमें वे 7 डॉलर में ब्लू टिक मेंबरशिप मिलने की बात कही है। मोबाइल डिवाइस पर अब मेंबरशिप के लिए आपको ट्विटर ब्लू के बाद प्रोफाइल मेनू पर जाकर और "Subscribe" पर टैप करना होगा। ट्विटर वेबसाइट पर, आपको Twitter.com पर जाने की जरूरत है, फिर "ट्विटर ब्लू" के बाद "More" सेक्शन पर जाएं। अंत में, "Subscribe" पर क्लिक करें और भुगतान करें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article