टेक एंड गैजेट्स

TRAI के DND App ने खत्म कर दी बड़ी टेंशन, अब चुटकियों में प्रमोशनल कॉल्स-मैसेज से मिलेगा छुटकारा

TRAI ने करोड़ो मोबाइल यूजर्स को स्पैम कॉल्स और फेक मैसेज से राहत देने के लिए DND App लॉन्च किया है। ट्राई के इस ऐप की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह यूजर्स को अपनी कम्युनिकेशन प्रेफरेंस आसानी से मैनेज करने की सुविधा देता है।

Image

ट्राई ने करोड़ों यूजर्स को दी बड़ी राहत। (फोटो क्रेडिट-Digit)

मोबाइल फोन्स आज के समय में हम सब की बेसिक जरूरत बन चुके हैं। हर दिन न जानें कितने कामों में अब स्मार्टफोन की जरूरत पड़ती है। हालांकि स्मार्टफोन से हमें जितनी सहूलियत होती है इसके उतने ही कुछ नुकसान भी हैं। ऑनलाइन फ्रॉड, स्पैम कॉल्स जैसी समस्या भी देखने को मिलती है। अगर आप हर दिन फोन में आने वाले स्पैम कॉल्स से परेशान हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI की तरफ से मोबाइल यूजर्स को बड़ी सहूलियत दी गई है।

TRAI ने करोड़ो मोबाइल यूजर्स को स्पैम कॉल्स और फेक मैसेज से राहत देने के लिए DND (Do Not Disturb) App लॉन्च किया है। ट्राई के इस ऐप की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह यूजर्स को अपनी कम्युनिकेशन प्रेफरेंस आसानी से मैनेज करने की सुविधा देता है।

आज के समय में हर दिन न जाने कितने बार मार्केटिंग मैसेज और प्रोफेशनल कॉल्स आते हैं। ऐसे में ट्राई का यह DND ऐप मोबाइल यूजर्स को यह सुविधा देता है कि वे किस तरह से प्रमोशनल मैसेज और कॉल्स को रिसीव करना चाहते हैं और किसे वे ब्लॉक करना चाहते हैं।

इस तरह से काम करेगा DND App

TRAI DND ऐप की मदद से यूजर अपने मोबाइल से ही Do Not Disturb (DND) सेवा को आसानी से चालू कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए DND सेटिंग्स को कभी भी बदला या अपडेट किया जा सकता है। इसमें Full DND और Partial DND दोनों विकल्प मिलते हैं। Full DND ऑप्शन सेलेक्ट करने पर ज्यादातर प्रमोशनल कॉल और SMS आना बंद हो जाते हैं। वहीं, Partial DND में यूजर अपनी जरूरत के अनुसार कुछ खास तरह के मैसेज और कॉल्स की अनुमति दे सकता है।

सभी बदलाव OTP वेरिफिकेशन के जरिए किए जाते हैं, जिससे यह प्रक्रिया सुरक्षित और आसान बनी रहती है। सबसे अच्छी बात यह है कि DND चालू या बंद करने के लिए टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि सारी सेटिंग्स सीधे ऐप में ही मैनेज की जा सकती हैं।

स्पैम कॉल्स से मिलेगा छुटकारा

TRAI की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक इस ऐप के जरिए मोबाइल यूजर्स को हर दिन आने वाले अनचाही प्रमोशनल कॉल्स से एक बार में ही छुटकारा मिलेगा और उन्हें बेहतर तरीके से कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी। इसकी मदद से स्पैम मैसेज और टेलीमार्केटिंग काल्स को कम किया जा सकता है। अच्छी खबर यह है कि DND एक्टिव करने के बाद भी जरूरी बैंकिंग अलर्ट, OTP, सर्विस अपडेट और बाकी जरूरी मैसेज पहले की ही तरह आते रहेंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article