टेक एंड गैजेट्स

50 हजार रुपये के बजट में खरीदना है पावरफुल लैपटॉप? यहां देखें ये 5 बेस्ट ऑप्शन्स

अगर आप अपने लिए एक लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको 50 हजार रुपये के अंदर आने वाले कुछ बेहतरीन लैपटॉप के ऑप्शन्स बताने जा रहे हैं जिसमें बड़ी स्टोरेज के साथ दमदार चिपसेट का सपोर्ट मिलता है।

Image

अब आपके पास लो बजट सेगमेंट में भी कई सारे फीचर रिच लैपटॉप के ऑप्शन्स मौजूद हैं।(फोटो क्रेडिट-iStock)

आज के समय में आपको लगभग हर एक घर में लैपटॉप देखने को मिल जाएगा। चाहे पढ़ाई का काम हो या फिर दूसरे प्रोफेशनल वर्क हों लैपटॉप हमारी बड़ी मदद करते हैं। जरूरी कामों के साथ एंटरटेनमेंट में भी ये हेल्प करते हैं। मार्केट में हर एक कैटेगरी में लैपटॉप मौजूद हैं। लेकिन जब लो बजट में एक अच्छे फीचर्स वाला लैपटॉप लेना हो तो काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में एक नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको आज 50 हजार रुपये के बजट में आने वाले कुछ पावरफुल लैपटॉप की जानकारी देने जा रहे हैं।

अगर आप फोटो एडिटिंग, ग्राफिक्स या फिर वीडियो एडिटिंग वाला कोई काम करते हैं तो इसके लिए आपको हैवी स्पेक्स वाला लैपटॉप चाहिए होता है। लेकिन अगर आपका पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क, वेब ब्राउजिंग या डेली रूटीन कामों के लिए लैपटॉप लेना चाहते हैं तो नॉर्मल फीचर्स वाले लैपटॉप की तरफ जा सकते हैं। आइए आपको 50,000 रुपये के अंदर आने वाले कुछ बेहतरी लैपटॉप के ऑप्शन्स बताते हैं।

ASUS Expertbook P1

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में इस लैपटॉप को 69,990 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी कंपनी ग्राहकों को इस पर 31% का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 47,990 रुपये में खरीद सकते हैं। आप एक्सचेंज ऑफर में 34,450 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Card पर भी 3350 रुपये की बचत होगी।

इस लैपटॉप में आपको Intel Core 3 13th Gen 1315U चिपसेट मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 8GB की रैम और 512GB की SSD मिलती है।

Acer Aspire 3

फ्लिपकार्ट इस समय ग्राहकों को Acer के लैपटॉप पर भी बड़ी डील दे रहा है। Acer Aspire 3 को फ्लिपकार्ट में 94,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। लेकिन अभी इस पर 51% की सीधी छूट मिल रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 46,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर भी आपको एक्सचेंज ऑफर बैंक ऑफर मिलेंगे।

Acer Aspire 3 पर मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको Intel i3 14th Gen वाला पावरफुल चिपसेट दिया गया है जो डेली रूटीन वर्क में आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है। कंपनी ने इसमें 8GB की रैम और 512GB की SSD स्टोरेज के तौर पर उपलब्ध कराई है।

Lenovo IdeaPad Slim 1

अगर आप लेनोवो का लैपटॉप लेना चाहते हैं तो Lenovo IdeaPad Slim 1 की तरफ जा सकते हैं। इस लैपटॉप को फ्लिपकार्ट में 59,390 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है लेकिन अभी इस पर 41% की बंपर छूट मिल रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 34,899 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो 1,745 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। हाल्ंकि आपको इस लैपटॉप पर किसी भी तरह का एक्सचेंज ऑफर नहीं देखने को मिलेगा। इसमें आपको 8GB की रैम और 512GB की SSD दी गई है। इसमें आपको AMD Ryzen 3 Quad Core 7320U

HP Laptop Offer

अगर आप HP का लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस ब्रैंड पर अच्छा खासा डिस्काउंट दे रहा है। HP 255 G10 को फ्लिपकार्ट में 61,299 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। लेकिन अभी आप इसे 23% के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 47,046 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB की SSD देखने को मिलती है। इसमें कंपनी ने AMD Athlon Dual Core 7120U चिपसेट दिया है।

Lenovo IdeaPad 3

Lenovo IdeaPad 3 को फ्लिपकार्ट में 57,890 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। लेकिन अभी फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत में बड़ी कटौती की है। कंपनी ग्राहकों को 35% का फ्लैट डिस्काउंट इस पावरफुल लैपटॉप पर दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 37,890 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इसमें कंपनी ने Intel Core i3 11th Gen चिपसेट का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही इसमें आपको 8GB की रैम और 512GB की स्टोरेज उपलब्ध कराई है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article