टेक एंड गैजेट्स

Tips Of The Day: बिना ऐप डिलीट किए फोन की स्टोरेज करें खाली, जानें आसान तरीका

ऐसे में लोग अक्सर कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को डिलीट कर देते हैं, लेकिन इससे कई परेशानियां भी आती हैं, लेकिन हम आज आपको Tips Of The Day में बिना ऐप डिलीट किए फोन की स्टोरेज को खााली करने का तरीका बताएंगे।

Image

Bina App Delete Kiye Storage Kaise Khali Kare/Photo-iStock

आजकल स्मार्टफोन तो हेवी स्टोरेज के साथ लॉन्च हो रहे हैं लेकिन स्टोरेज की कमी दूर नहीं हो रही है। पहले जहां 32 जीबी स्टोरेज के साथ फोन आ रहे थे, वहीं अब अधिकतर फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हो रहे हैं। स्मार्टफोन में स्टोरेज की कमी एक आम समस्या बन गई है। फोटो, वीडियो और ऐप अपडेट्स तेजी से जगह घेर लेते हैं, जिससे फोन स्लो हो जाता है और नए ऐप डाउनलोड करना मुश्किल हो जाता है।

ऐप डिलीट करने में क्या है दिक्कत?

जब आप किसी ऐप को डिलीट करते हैं, तो उसके साथ आपकी सेटिंग्स, पसंदीदा ऑप्शन और कई बार लॉगिन डिटेल्स भी हट जाती हैं। ऐसे में जब दोबारा ऐप इंस्टॉल करते हैं, तो सब कुछ फिर से सेट करना पड़ता है। खासकर शॉपिंग, ट्रैवल या इवेंट से जुड़े ऐप्स के लिए यह झंझट बढ़ जाता है।

क्या है ऐप आर्काइविंग का स्मार्ट तरीका?

इस समस्या का आसान समाधान है ऐप आर्काइविंग। इसमें ऐप को पूरी तरह हटाया नहीं जाता, बल्कि उसका डेटा हटाकर स्टोरेज खाली कर दी जाती है। ऐप का आइकन फोन में बना रहता है, जिससे जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे करें ऐप आर्काइव?

ऐप आर्काइव करने के लिए आपको अपने फोन के ऐप स्टोर या सेटिंग्स में जाना होगा। वहां संबंधित ऐप को खोलकर “Archive” या इसी तरह का विकल्प चुनना होता है (अगर यह फीचर उपलब्ध हो)। इसके बाद ऐप का आइकन होम स्क्रीन पर ही रहता है और एक टैप में उसे फिर से रिस्टोर किया जा सकता है।

किन ऐप्स के लिए है सबसे ज्यादा उपयोगी?

यह फीचर खासतौर पर उन ऐप्स के लिए फायदेमंद है, जिन्हें आप रोज इस्तेमाल नहीं करते, जैसे शॉपिंग, ट्रैवल, इवेंट या फेस्टिवल से जुड़े ऐप्स। इससे फोन में जगह भी बचती है और बार-बार ऐप सेट करने की परेशानी भी नहीं होती।

क्यों है यह तरीका बेहतर?

ऐप आर्काइविंग स्टोरेज मैनेजमेंट का एक स्मार्ट और बैलेंस्ड तरीका है। इससे आप बिना जरूरी ऐप्स खोए फोन की मेमोरी खाली कर सकते हैं। खासकर कम स्टोरेज वाले स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यह फीचर काफी मददगार साबित हो रहा है। अगर आपका फोन बार-बार “स्टोरेज फुल” दिखा रहा है, तो ऐप डिलीट करने की बजाय आर्काइविंग का तरीका अपनाएं। इससे न सिर्फ जगह बचेगी, बल्कि आपका डेटा और सेटिंग्स भी सुरक्षित रहेंगे।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article