टेक एंड गैजेट्स

21,499 रुपये में लॉन्च हुई 43 इंच QLED टीवी: मिलता है 50W साउंड और 4K डिस्प्ले

इस टीवी में ड्यूल बैंड Wi-Fi (2.4GHz+5GHz), ब्लूटूथ 5.0, इन-बिल्ट Chromecast और AirPlay, साथ ही 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट और ऑप्टिकल आउटपुट मिलता है। इसमें 50 वाट के दो पावरफुल स्पीकर, Dolby Atmos और DTS TruSurround जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Image

(image-Thomson)

THOMSON 43 QLED TV: फ्रेंच कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड थॉमसन ने भारतीय बाजार में अपना नया 43 इंच QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। टीवी में 50 वाट के दो पावरफुल स्पीकर, Dolby Atmos और DTS TruSurround जैसे फीचर्स मिलते हैं। टीवी में Google TV OS के साथ 10,000 से अधिक ऐप्स और गेम्स की सुविधा मिलती है, जिनमें Netflix, Prime Video, YouTube, Hotstar, और Apple TV जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

कितनी है कीमत

इस नए मॉडल की कीमत ₹21,499 रखी गई है और यह 27 जून से Flipkart पर एक्सक्लूसिव रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

क्या है खासियत

  • 4K QLED डिस्प्ले: HDR10 और वाइड कलर गामट (WCG) के साथ 1 बिलियन रंगों का शानदार और अल्ट्रा-शार्प विजुअल अनुभव। इसमें बेजल-लेस मेटालिक फिनिश दिया गया है।
  • प्रोसेसर: AI PQ चिपसेट और ARM Cortex A55 प्रोसेसर, Realtek AI टेक्नोलॉजी से लैस जो स्मूद मोशन और विजुअल एन्हांसमेंट देता है।
  • ऑडियो क्वालिटी: 50 वाट के दो पावरफुल स्पीकर, Dolby Atmos और DTS TruSurround तकनीक के साथ, जो हर सीन को थिएटर जैसी साउंड क्वालिटी में बदल देता है।
  • स्मार्ट फीचर्स: Google TV OS के साथ 10,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स, जिनमें Netflix, Prime Video, YouTube, Hotstar और Apple TV शामिल हैं।
  • कनेक्टिविटी: ड्यूल बैंड Wi-Fi (2.4GHz+5GHz), ब्लूटूथ 5.0, इन-बिल्ट Chromecast और AirPlay, साथ ही 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट और ऑप्टिकल आउटपुट।
  • वॉयस कमांड सपोर्ट: इनबिल्ट Google Assistant के जरिए बिना रिमोट के टीवी को कंट्रोल करने की सुविधा।
  • स्टोरेज और रैम: 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ फास्ट और स्मूद मल्टीटास्किंग।

THOMSON के भारत में एक्सक्लूसिव ब्रांड लाइसेंसी, SPPL के CEO अवनीत सिंह मारवाह ने कहा, “हमारा लक्ष्य तकनीक को सभी के लिए सुलभ बनाना है और यह टीवी इसका बेहतरीन उदाहरण है। Dolby Atmos और cutting-edge टेक्नोलॉजी के साथ हम यूजर्स को सिनेमा जैसी क्वालिटी घर पर देने का वादा करते हैं।”

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article